Parineeti and Raghav Engagement: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) आज सगाई करने वाले हैं। कपल को उनके स्पेशल दिन के लिए सेलेब्से से लेकर फैंस तक बधाई दे रहे हैं। कपल आज के दिन ही एक- दूसरे के होने वाले हैं। सगाई की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी मेहमान धीरे-धीरे वेन्यू पर पहुंच रहे हैं। परिणीति और राघव के लिए कपूरथला निवास में पाठ हो रहा है। इसके बाद कपल की सगाई होगी। परिणीति और राघव की सगाई रात 8 बजे होगी।
सगाई फंक्शन में सभी मेहमान पहुंच रहे हैं। परिणीति की कजन बहन प्रियंका चोपड़ा भी वेन्यु पर पहुंच चुकी हैं। प्रियंका का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। प्रियंका ब्लैक कलर की कार में बैठी हुई नजर आईं।
वेन्यू पर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
परिणीति और राघव की सगाई में प्रियंका चोपड़ा, मनीष मल्होत्रा, सांसद डेरेक ओ ब्रायन, संजीव अरोड़ा, विक्रमजीत सहनी, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई महेमान पहुंच रहे हैं। कपूरथला हाउस में परिणीति और राघव की सगाई की रस्मे शुरू हो चुकी हैं। सगाई से पहले राघव चड्ढा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वो कुर्ता - पजामा पहने हुए चिल करते दिखाई दे रहे हैं।
परिणीति और राघव की सगाई में नो फोन पॉलिसी है। सगाई फंक्शन में स्टाफ मेबर्स का फोन रख लिया गया है ताकि कोई भी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर लीक न हो। आपको बता दें कि शाम 5 बजे से परिणीति और राघव की सगाई की रस्मे शुरू हो चुकी हैं। शाम 5 से 6 बजे तक सुखमनी साहब का पाठ हुआ। 6 से 7 बजे तक अरदास होगी। करीब 8 बजे परिणीति- राघव की सगाई का मुहरत है और 9 बजे मेहमानों के लिए डिनर का इंतजाम किया गया है। परिणीति और राघव लंबे समये से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को काफी सीक्रेट रखा था।
