Dheeraj Dhoopar Tagged Akanksha Chamola Red Flag: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। वहीं शनिवार की रात 'लॉकअप 2' में जजमेंट डे होने वाला है, जिसमें अर्जुन कपूर जनता की आवाज बनकर कदम रखेंगे। 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के जजमेंट डे के लिए फैंस की एक्साइटमेंट अभी से ही सातवें आसमान पर है। इससे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया है। जजमेंट डे पर धीरज धूपर ने गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला को 'रेड फ्लैग' का टैग दिया। दूसरी ओर श्रेया कालरा ने भी धीरज धूपर, शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा को आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'हर्षद प्यार करता है शिवांगी से'- राम कपूर ने किया दावा, एक्ट्रेस के लिए बोले- वो उसे यूज कर रही है

Lock UPP 2 में धीरज धूपर और आकांक्षा चमोला की हुई बहस
'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के प्रोमो वीडियो में आगे दिखाया गया कि आकांक्षा चमोला पूछती हैं, "ये ऐसा आ रहा है, जैसे मैं तुम्हें शारीरिक रूप से असहज महसूस करा रही हूं।" अर्जुन कपूर आगे बढ़ते हुए हर्षद चोपड़ा से पूछते हैं कि जनता जानना चाहती है कि वो आपको सच में देख रही है या फिर आपको कोई किरदार अदा करते हुए देख रही है। 'लॉकअप 2' के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि कंट्रोलर को किसी एक कंटेस्टेंट को टर्मिनेट करने की पावर भी मिलेगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार 'जजमेंट डे' पर क्या धमाल होने वाला है।
