बॉलीवुड

'मालामाल वीकली' के सीक्वल पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'जो अफवाह चल रही है वो...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 2, 2026, 01:07 PM IST

Paresh Rawal New Movie: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी सुपरहिट फिल्म मालामाल वीकली के सीक्वल पर चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि फिल्म को लेकर जो अफवाह चल रही है वो सच है या नहीं।

Image

Image Source: IMDb/ Malamaal Weekly Movie

Paresh Rawal New Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार परेश रावल (Paresh Rawal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। परेश रावल की अपकमिंग फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जो फैंस को उनकी अपकमिंग मूवीज के लिए बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच परेश रावल अपनी एक और अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ी न्यूज दी है। परेश रावल अपनी इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं परेश रावल ने अपनी किस फिल्म के बारे में बड़ा खुलासा किया है।

परेश रावल ने फिल्म को लेकर दिया अपडेट

एक्टर परेश रावल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह परेश रावल की एक फिल्म का सीक्वल जिसको लेकर एक्टर ने अपडेट दिया है। एचटी सिटी से बातचीत में परेश रावल ने अपनी 2006 की फिल्म मालामाल वीकली के सीक्वल की अधिकारिक जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 'मैं इसे कर रहा हूं।' पहली फिल्म में ओम पुरी, रितेश देशमुख, राजपाल यादव और असरानी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। अब नई फिल्म में कौन-कौन आएगा, ये देखना मजेदार होगा। अभी तक फिल्म मालामाल वीकली 2 के बारे में और कोई खास जानकारी नहीं दी गई है। परेश रावल ने बस इतना कहा कि जो अफवाहें चल रही थीं, वो सच हैं। आपको बता दें कि 'मालामाल वीकली' असल में 1998 की फिल्म 'वेकिंग नेड' पर बनी थी। उसी साल इसे तेलुगु में 'भाग्यलक्ष्मी बम्पर ड्रॉ' नाम से बनाया गया। बाद में कन्नड़ में 'डकोटा पिक्चर' (2012) और मलयालम में उसी डायरेक्टर ने 'आमायुम मुयालुम' (2014) नाम से बनाई।

परेश रावल इन फिल्मों में आएंगे नजर

एक्टर परेश रावल के पास कई फिल्मों की लाइनअप लगी हुई है। सबसे जल्दी आने वाली फिल्म है 'भूत बांग्ला', जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके अलावा 'भगम भग 2' भी है, जो 2006 वाली 'भगम भग' का दूसरी पार्ट है। इसके अलावा वो फिल्म 'हेरा फेरी 3' में भी नजर आने वाले हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article