बॉलीवुड

'सत्ता में बैठे लोग कब सुनेंगे' Sonam Wangchuk के सपोर्ट में उतरीं Kiran Rao, सरकार से की ये अपील

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 17, 2026, 11:09 AM IST

Kiran Rao on Sonam Wangchuk Hunger Strike: किरण राव (Kiran Rao) ने सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के समर्थन में खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने इस पूरे मामले पर अपनी चिंता भी जाहिर की।

Image

किरण राव ने किया सोनम वांगचुक का सपोर्ट (Image Source: PTI/ Reddit)

Kiran Rao on Sonam Wangchuk Hunger Strike: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की एक्स वाइफ और फिल्ममेकर किरण राव (Kiran Rao) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। किरण राव अक्सर कई मुद्दों पर अपनी राय रखती नजर आती हैं। इन सब के बीच किरण राव ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। सोनम के लंबे समय से चल रहे अनशन और उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर उन्होंने चिंता जताई है। किरण राव ने इसको लेकर एक पोस्ट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि किरण राव ने क्या लिखा है।

किरण राव ने किया सोनम वांगचुक का सपोर्ट

किरण राव ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'मैं सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके, CJP और देश के उन सारे लोगों के साथ खड़ी हूं जो हमारे छात्रों के हक के लिए लड़ रहे हैं। सोनम जी, नेहा, मनीष, अमीन और बाकी सब साथियों को मेरा सलाम। 19 दिन हो गए, फिर भी इस भूख हड़ताल पर पूरी तरह सन्नाटा छाया हुआ है। ये देखकर बहुत दुख हो रहा है। सत्ता में बैठे लोग आखिर कब सुनेंगे हमारी बात? कितना इंतजार करवाएंगे? ये बिल्कुल हैरान करने वाला और अमानवीय है। सरकार से हाथ जोड़कर कहती हूं इन प्रदर्शनकारियों से बात करो, छात्रों का दर्द समझो और इस मसले को जल्दी सुलझाओ। हम लोगों का हक है कि हमारी बात सुनी जाए।'

सोनाक्षी सिन्हा ने लिखी ये बात

सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में एक वीडियो स्टेटमेंट जारी किया है। सोनम वांगचुक दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के बीच भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। सोनाक्षी ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए कहा, 'मैंने आज से पहले कभी इस तरह का स्टेटमेंट नहीं दिया, लेकिन आज हम सोनम वांगचुक को इग्नोर नहीं कर सकते। हम सब उन्हें जानते हैं। हम जानते हैं उन्होंने देश के लिए क्या किया है, उनके क्या कारनामे हैं और उन्होंने कितने अवॉर्ड्स जीते हैं।' तो वहीं सोनम वांगचुक के सवाल पर विवेक ओबेरॉय बचते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि 'मैं अभिनेता हूं, नेता नहीं।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article