बॉलीवुड

अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, रवि जाधव के निर्देशन में बनेगी फिल्म

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 18, 2022, 03:54 PM IST

Pankaj Tripathi in Atal Bihari Vajpayee Biopic: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक की घोषणा इसी साल 23 जून को कर दी गई थी, हालांकि आज इसके स्टारकास्ट की घोषणा भी हो गई है। बॉलीवुड के दमदार एक्टर पंकज त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री का किरदार निभाने वाले हैं।

Image

Pankaj Tripathi in Atal Bihari Vajpayee Biopic

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर बन रही है फिल्म।
  • पंकज त्रिपाठी निभाएंगे पूर्व प्रधानमंत्री का किरदार।
  • अगले साल दिसंबर के महीने में रिलीज हो जाएगी फिल्म।

Atal Bihari Vajpayee Biopic: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee Biopic) का जीवन कई लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा है। अब बॉलीवुड निर्देशक रवि जाधव, वाजपेयी के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे है। इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री का किरदार बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) निभाने वाले हैं। पंकज त्रिपाठी को अटल बिहारी के किरदार में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। रवि जाधन अब अपनी किताब 'द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलिटिशियन एंड पैराडॉक्स' को फिल्मी पर्दे पर उतारना चाहते हैं, जिसकी जिम्मेदारी पंकज त्रिपाठी को दी गई है।

‘मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए’

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक 'मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल' में उनकी भूमिका निभाने के लिए किसी दमदार एक्टर की जरूरत थी, जिस वजह से मेकर्स भी सही एक्टर को कास्ट करना चाहते थे। हालांकि अब बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी, पूर्व प्रधानमंत्री की भूमिका निभाने वाले हैं। फैंस के अनुसार इस भूमिका को निभाने के लिए पंकज त्रिपाठी बिलकुल सटीक नजर आ रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक की घोषणा इसी साल 23 जून को की गई थी।

‘मेरे लिए बड़े ही सम्मान की बात है’

फिल्म की स्टारकास्ट की घोषणा के मौके पर एक्टर पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘ऐसे मानवीय राजनेता के किरदार को बड़े पर्दे पर निभाना मेरे लिए बड़ी ही सम्मान की बात है। वह एक राजनेता होने के साथ ही वह एक लाजवाब लेखक और जबरदस्त कवि भी थे। मेरे जैसे अभिनेता के लिए उनका किरदार निभाना बड़े ही सौभाग्य की बात है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को लेकर सटीक जानकारी तो नहीं दी है, लेकिन उन्होंने फैंस को यह जरूर बताया है कि अगले साल क्रिसमस तक इस फिल्म को रिलीज किया जा सकता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article