बॉलीवुड

OTT की 'सरला भाभी' की हॉटनेस के हैं लाखों दीवाने, पर्दे पर कर चुकी हैं बोल्डनेस की हद पार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 24, 2022, 05:12 PM IST

राजसी वर्मा (Rajsi Verma) जिन्हें सरला भाभी के नाम से जाना जाता है। वह पर्दे पर बोल्‍डनेस की सारी सीमाएं लांघ चुकी हैं।

Image

OTT की 'सरला भाभी' की हॉटनेस के हैं लाखों दीवाने, पर्दे पर कर चुकी हैं बोल्डनेस की हद पार

KEY HIGHLIGHTS
  • कई अदाकाराओं ने तो ओटीटी पर बोल्डनेस का ऐसा जादू चलाया कि आज फैंस उनके दीवाने हैं।
  • इन्हीं में से एक हैं राजसी वर्मा (Rajsi Verma) जिन्हें सरला भाभी के नाम से जाना जाता है।
  • उससे पहले वह 2018 में विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'तंत्र' में भी नजर आई थीं।

    ओटीटी की दुनिया ने तमाम छोटे-बड़े एक्‍टर्स को अपना हुनर दिखाने का मौका दिया है। कई अदाकाराओं ने तो ओटीटी पर बोल्डनेस का ऐसा जादू चलाया कि आज फैंस उनके दीवाने हैं। इन्हीं में से एक हैं राजसी वर्मा (Rajsi Verma) जिन्हें सरला भाभी के नाम से जाना जाता है। वह पर्दे पर बोल्‍डनेस की सारी सीमाएं लांघ चुकी हैं।

    मुंबई में पैदा हुई और पली-बढ़ी राजसी वर्मा साल 2016 में वह फिल्‍म 'बेइमान लव' में भी नजर आई थीं। वह स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'दीया और बात हम' (Diya Aur Baati Hum) में काम कर चुकी हैं। वह रियल लाइफ में भी काफी बोल्ड हैं और अपनी हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट दिलकश तस्वीरों से भरा हुआ है।

    2019 में उल्‍लू ऐप पर उनकी वेबसीरीज 'चरमसुख (मॉम एंड डॉटर)' और 'चरमसुख सौतेला प्‍यार' आई तो उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली। इस वेबसीरीज में उन्होंने हॉटनेस का गजब प्रदर्शन किया है। राजसी ने इसके बाद एक से एक हॉट वेबसीरीज में रोल निभाए और बोल्ड इमेज के साथ मशहूर हुईं। उससे पहले वह 2018 में विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'तंत्र' में भी नजर आई थीं।

    अब फैंस को उनकी नई वेबसीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। राजसी भी अब इस तरह के रोल में रच बस गई हैं और उन्हें इन रोल्स को निभाने में जरा भी परेशानी नहीं होती है। राजजसी वर्मा ने ओटीटी पर 'चरमसुख', 'बायोलॉजी टीचर' और 'पलंगतोड़ डबल धमाका' जैसी वेब सीरीज में काम किया है।

    इन सभी वेबसीरीज में उन्होंने अपनी हॉटनेस और बोल्ड अंदाज का ऐसा जादू चलाया कि देखने वालों के होश उड़ गए। राजसी इसके अलावा 'क्राइम पेट्रोल', 'सावधान इंडिया', 'ये हैं मोहब्‍बतें', 'कसम तेरे प्‍यार की', 'सुहानी सी एक लड़की' और 'ऐ जिंदगी' जैसे शोज में छोटे-बड़े रोल कर चुकी हैं।

    Times Now Digital
    Times Now Digitalauthor

    Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

    और पढ़ें
    End of Article