Nora Fatehi perform FIFA World Cup 2022 : बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दुनियाभर में एक्ट्रेस ने अपने डांस से अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने वाली हैं। एक्ट्रेस फीफी वर्ल्ड कप (fifa world cup) में परफॉर्म करने वाली हैं। नोरा के लिए ये किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। नोरा पहली ऐक्ट्रेस बन गई हैं जो भारत की तरफ से फीफा में परफॉर्म करेंगी। फीफा वर्ल्डकप में जेनिफर लोपेज, शकीरा के बाद अब ग्लोबल आइकॉन नोरा फतेही परफॉर्म करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिण पूर्व एशिया को रिप्रेंजेट करने वाली पहली एक्ट्रेस नोरा फतेही बन गई हैं।
फीफा में नोरा के गाने को रेड ऑन ने क्रिएट किया है, जो इतिहास में सबसे प्रभावशाली निर्माताओं में से एक है। रेड ऑन ने शकीरा का वाका वाका और ला ला ला जैसे गानों पर काम किया है। नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप के क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। एक्ट्रेस डांस के अलावा एक हिंदी गाना भी गाएंगी।
नोरा करेगी फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म
नोरा फतेही ने फीफा के एंथम सॉन्ग Light the sky का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस अन्य डांसर के साथ परफॉर्म करती नजर रही हैं। कैजुअल आउटफिट में नोरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कल यानी 07 अक्टूबर को फीफा का वर्ल्ड कप एंथम सॉन्ग लाइट द स्काई रिलीज हो सकता है। एक्ट्रेस ने गाने के रिलीज होने से पहले छोटा सा क्लिप शेयर किया है। फैंस नोरा के नए सॉन्ग को देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही करण जौहर और माधुरी दीक्षित के साथ झलक दिखला जा 10 को जज कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड में नजर आएंगी।
