बॉलीवुड

Jawan Event: नयनतारा की गैर मौजदूगी में दीपिका पादुकोण ने संभाला स्टेज, भड़के फैंस ने लगाई एक्ट्रेस की क्लास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 15, 2023, 07:53 PM IST

Jawan Event: जवान के इवेंट में नयनतारा के अलावा पूरी टीम नजर आई। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने स्टेज को बतौर लीड एक्ट्रेस टेकओवर किया। इस बात से नयनतारा के फैंस नाराज हो गए। एक्ट्रेस के फैंस दीपिका पादुकोण को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Image

Jawan Event (credit Pic: Instagram)

Jawan Event: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म के सक्सेस को एन्जॉय करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा। इवेंट में शाहरुख, दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा समेत पूरी टीम नजर आईं। फिल्म की लीड एक्ट्रेस नयनतारा नहीं दिखाई दी। एक्ट्रेस के इवेंट में नहीं होने से उनके फैंस नाराज हो गए।

नयनतारा की गैर मौजदूगी में इवेंट की पूरी लाइमलाइट दीपिका पादुकोण को मिली। एक्ट्रेस ने फिल्म में कैमियो रोल प्ले किया है। इवेंट में एक्ट्रेस ऑफ व्हाइट साड़ी में नजर आईं। एक्ट्रेस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शाहरुख और दीपिका ने साथ में चेलया गाने पर जमकर डांस किया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण

दीपिका स्टेज पर बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई दे रही थीं। इस बात से नयनतारा के फैंस काफी नाराज हो गए। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, नयनतारा की जगह दीपिका पादुकोण क्यों है स्टेज पर। दूसरे यूजर ने लिखा, इवेंट में नयनतारा क्यों नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा, फिल्म की लीड एक्ट्रेस नयनतारा क्यों नहीं है स्टेज पर।

जवान इस महीने 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article