बॉलीवुड

Nana Patekar Death: रात 2:30 बजे दोस्त को किया था मैसेज, बोले- 'ठीक महसूस नहीं हो रहा...'

Nana Patekar News: नाना पाटेकर ने निधन से पहले रात तकरीबन 2:30 को अपने किसी दोस्त को मेसेज कर बताया था कि उन्हें ठीक महसूस नहीं हो रहा है। उनकी हालत धीरे-धेरे बिगड़ रही थी।

Image

ये था नाना पाटेकर का आखिरी मैसेज (Pic Credit: Instagram)

Nana Patekar Death: इंडियन सिनेमा के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन की खबर से सभी को गहरा सदमा लगा है। फैन्स को यकीन ही नहीं हो रहा है कि नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। बताया जा रहा है कि गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर पर नाना बेहोशी की हालत में मिले थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया ,जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 45 मिनट तक लगातार CPR देने के बाद भी नाना पाटेकर को बचाया नहीं जा सकता। अब अभिनेता नाना पाटेकर से जुड़ी एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 2:30 बजे नाना ने अपने एक दोस्त को मैसेज कर बताया था कि उनकी तबीयत ठीक महसूस नहीं हो रही है। काफी देर तक जब दोस्त की ओर से कोई जवाब नहीं आया, तो नाना ने उसे फोन भी किया। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nana Patekar Death News: नहीं रहे मशहूर कलाकार नाना पाटेकर, 75 की उम्र में ली आखिरी सांस)

करीब 4 बजे नाना के घर पहुंचा दोस्त

बताया जा रहा है कि नाना का मैसेज मिलने के बाद जब काफी समय तक कोई जवाब नहीं आया तो दोस्त करीब 4 बजे उनके घर पहुंचा। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि नाना पसीने से लथपथ थे और उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। धीरे धीरे अनकॉन्शियस हो रहे थे। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office: 300 करोड़ी होने वाली है Ajay Devgn की फिल्म, देखें टोटल कलेक्शन)

रास्ते में दिया गया CPR

नाना की हालत उस समय इतनी खराब हो चुकी थी कि वह धीरे-धीरे बेहोश होने लगे थे। उन्हें अस्पताल ले जाते समय रास्ते भर CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) दिया गया ताकि उनकी स्थिति को संभाला जा सके और उन्हें बचाने की कोशिश की जा सके। हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि नाना ने खुद अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दोस्त को मैसेज के जरिए दी थी। इस घटना ने उनके करीबियों और प्रशंसकों को झकझोर दिया है। देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद कुछ ही घंटों में स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Rakesh Kamal Trivedi
राकेश त्रिवेदीauthor

20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टीवी पत्रकारिता में सक्रिय, वर्तमान में TIMES NOW नवभारत में न्यूज़ एडिटर। क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में मजबूत पकड़ के साथ महाराष्ट्र की राजनीति और हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रीय खबरों पर गहरी नज़र। डेटा-ड्रिवन रिसर्च, निर्भीक सवाल, ऑन-ग्राउंड एक्सपीरियंस और बेबाक विश्लेषण का संतुलित मिश्रण उनकी शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article