शहर

पंजाब चुनाव को लेकर BJP का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, घोषणापत्र के लिए जनता से मांगे सुझाव, जारी किए तीन फोन नंबर

Punjab Election 2027: घोषणापत्र समिति इन सुझावों को इकट्ठा करेगी और छंटनी के बाद प्रमुख मुद्दों को घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। नशा, बेरोजगारी, किसान कर्ज, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जनता की राय सबसे अहम होगी।

Image

भारतीय जनता पार्टी (फोटो साभार- PTI)

Punjab Election 2027: भाजपा की पंजाब इकाई ने रविवार को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने के वास्ते राज्यभर के लोगों से सुझाव आमंत्रित करने को तीन फोन नंबर जारी किए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि घोषणापत्र के लिए सुझाव लेने को एक क्यूआर कोड भी जारी किया गया है। ढिल्लों ने कहा, हम समाज के हर वर्ग से सुझावों का स्वागत करेंगे और उसके बाद चुनावी घोषणापत्र तैयार किया जाएगा। यह जनता का घोषणापत्र होगा।

जनता का घोषणापत्र बनाएगी BJP

उन्होंने कहा, हमारा एकमात्र एजेंडा पंजाब की प्रगति और विकास है। यह हर पंजाबी का घोषणापत्र होगा। ढिल्लों ने कहा कि पार्टी घोषणापत्र के लिए सुझाव जुटाने को गांवों और शहरों में वाहन भी भेजेगी। पार्टी का दावा है कि घोषणापत्र केवल नेताओं की राय से नहीं, बल्कि जनता की जरूरतों से बनेगा। किसान, मजदूर, युवा, महिला, व्यापारी और छात्र समेत सभी वर्गों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। लोग फोन, क्यूआर कोड और प्रचार वाहनों से अपनी मांगें भेज सकते हैं।

सुझावों को घोषणापत्र में किया जाएगा शामिल

घोषणापत्र समिति इन सुझावों को इकट्ठा करेगी और छंटनी के बाद प्रमुख मुद्दों को घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। नशा, बेरोजगारी, किसान कर्ज, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जनता की राय सबसे अहम होगी। गांवों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। वाहन गांव-गांव जाकर लोगों से सुझाव पत्र भरवाएंगे। शहरों में बाजारों, कॉलेजों और मोहल्लों में कैंप लगाए जाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- Punjab Election: पंजाब में फिर साथ आएंगे बीजेपी और अकाली दल?

बीजेपी-अकाली दल में हो सकता है गठबंधन

बता दें कि पंजाब में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर गठबंधन की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों दलों में बातचीत हो चुकी है और अगले सप्ताह औपचारिक ऐलान भी संभव है। हालांकि, सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसा है। बीजेपी 50 से 55 सीटें चाहती है, जबकि अकाली दल उसे 45 सीटें देने को तैयार है। बीजेपी और अकाली दल 1997 से 2017 तक गठबंधन में चुनाव लड़ते रहे। सितंबर 2020 में कृषि कानूनों पर मतभेद के बाद अकाली दल ने एनडीए से नाता तोड़ लिया था। अब 2027 से पहले दोनों के फिर साथ आने की चर्चाएं तेज हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article