बॉलीवुड

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने बॉलीवुड को बताया "फेक", बोले 'मेरे पिता को कभी सपोर्ट...'

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती (Namashi Chakraborty) ने अपने ताजा इंटरव्यू में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर आरोप लगाया है कि कई सालों तक सफल फिल्में देने के बाद भी उनके पिता मिथुन चक्रवर्ती को लोग बी-ग्रेड हीरो बुलाते रहे। नमाशी ने खुलासा किया है कि इंडस्ट्री में बहुत फेक लोग हैं, जो चेहरे पर कुछ बातें करते हैं और पीठ पीछे उनके सुर बदल जाते हैं।

Image

Namashi on Mithun

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती 80 के दशक से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। एक दौर तो ऐसा था जब उनकी तुलनाअमिताभ बच्चन से की जाती थी। आम लोगों में मिथुन चक्रवर्ती की लोकप्रियता चरम पर थी और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती थीं लेकिन फिर भी लोग उन्हें बी-ग्रेड एक्टर कहते थे। मिथुन के छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने अपने ताजा इंटरव्यू में बात करते हुए कहा है कि इंडस्ट्री फेक लोगों से भरी पड़ी है, जो सामने अलग होते हैं और पीठ पीछे कुछ और होते हैं। नमाशी ने बताया है कि इतना काम करने के बाद भी लोग उनके पिता को वो सम्मान नहीं देते हैं, जिसके वो हकदार हैं।

नमाशी ने इंटरव्यू के दौरान अपने पिता के बारे में बात करते हुए कहा, 'वो बहुत ही जमीन से जुड़े हुए कलाकार हैं, जो ईमानदार व्यक्ति हैं। बॉलीवुड फेक लोगों से भरा पड़ा है लेकिन मेरे पिता ऐसे नहीं हैं। वो सेल्फ-मेड एक्टर हैं, जिन्होंने खुद के दम पर दर्शकों के दिलों में जह बनाई है।'

नमाशी ने अपने पिता के करियर के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरे पिता ने अपने दम पर लोगों के बीच में जगह बनाई और सुपरस्टार बने। 90 के दशक में जब उनका करियर डूब रहा था तब उन्होंने 100 लो-बजट मूवीज में काम किया था। वो ऊटी में ही रहते थे और वहीं पर शूटिंग करते थे। लोग उस वक्त उन्हें बी-ग्रेड एक्टर कहते थे लेकिन किसी ने ये नहीं देखा कि उन्होंने अपने दम पर दूसरी जगह एक इंडस्ट्री खड़ी कर दी थी। मीडिया ने भी उस दौर में उनका सपोर्ट नहीं किया। लोगों के अपने फेवरेट होते थे और वो उन्हें ही सपोर्ट करते थे।'

नमाशी चक्रवर्ती ने इनसाइडर बनाम आउटसाइडर डिबेट पर भी बात की और कहा, 'लोग इस वक्त सिर्फ अपने दोस्तों और जान-पहचानवालों को काम देते हैं। इंडस्ट्री के लोगों ने बाहर से आने वाले टैलेंट को चांस देना बंद सा कर दिया है। यही कारण है कि आज इंडस्ट्री में कोई सुपरस्टार पैदा नहीं हो रहा है, जिसके साथ दर्शक जुड़ाव महसूस करते हो।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article