बॉलीवुड

Mouni Roy Birthday: इतने करोड़ की मालकिन हैं 'टीवी की नाग‍िन' मौनी रॉय, अक्षय की फिल्म से डेब्यू कर लिया रणबीर से पंगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 07:52 AM IST

टीवी की नागिन के नाम से मशहूर अदाकारा मौनी रॉय अब बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा रही है। हाल ही में रणबीर कपूर स्टारर ब्रह्मास्त्र में वह अहम भूमिका निभाती नजर आईं। आज (28 सितंबर) मौनी रॉय का जन्मदिन है। इस मौके पर जानते हैं उनकी नेट वर्थ, प्रॉपर्टी और फीस के बारे में-

Image

Mouni Roy Birthday: इतने करोड़ की मालकिन हैं 'टीवी की नाग‍िन' मौनी रॉय, अक्षय की फिल्म से डेब्यू कर लिया रणबीर से पंगा

KEY HIGHLIGHTS
जानी मानी अदाकारा मौनी रॉय आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।
आज ही के दिन साल 1985 में कूचबिहार में उनका जन्म हुआ था।
हाल ही में रणबीर स्टारर ब्रह्मास्त्र में वह अहम भूमिका निभाती नजर आईं।

Mouni Roy Net Worth: टीवी की नागिन के नाम से मशहूर अदाकारा मौनी रॉय अब बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा रही है। मौनी रॉय अब टीवी इंडस्ट्री का ही नहीं बल्कि बॉलीवुड का भी जाना पहचान बन गई हैं। हाल ही में रणबीर कपूर स्टारर ब्रह्मास्त्र में वह अहम भूमिका निभाती नजर आईं। आज (28 सितंबर) मौनी रॉय का जन्मदिन है। आज ही के दिन साल 1985 में पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में उनका जन्म हुआ था। इस मौके पर जानते हैं उनकी नेट वर्थ, प्रॉपर्टी और फीस के बारे में-

मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में टीवी के पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। उसके बाद कलर्स टीवी के सीरियल 'नागिन' में अपने एक्टिंग के कारण लोगों के दिलों पर राज करने लगी हैं। मौनी ने 'देवों के देव महादेव' में सती का किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने 'जुनून: ऐसी नफरत तो कैसा इश्क' में मीरा का किरदार निभाया था।

अपनी मेहनत के बल पर एक्ट्रेस की कुल वर्थ 1 मिलियन डॉलर है यानी 8 करोड़ रुपये है। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि वो एक शो के लिए 30-40 लाख रुपये फीस लेती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है जिसकी कीमत भी करोड़ों में है।

कई फेमस शो में काम कर चुकीं मौनी रॉय ने लंबे समय तक टीवी इंडस्ट्री पर राज किया और उसके बाद बॉलीवुड का रुख किया। मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और उनके रोल को प्रशंसा मिली थी। इसके बाद वह, जॉन अब्राहम की RAW, राजकुमार राव की फिल्म मेड इन चाइना में नजर आईं। हाल ही में रणबीर कपूर स्टारर ब्रह्मास्त्र में वह अहम भूमिका निभाती नजर आईं। फिल्म में उन्होंने निगेटिव भूमिका निभाकर रणबीर कपूर से पंगा लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article