बॉलीवुड

'बिगड़ा हुआ बच्चा...' Moushumi Chatterjee ने खोला राजेश खन्ना का का काला सच, स्टारडम की खोली पोल

Moushumi Chatterjee On Rajesh Khanna: हाल ही में मौसमी चटर्जी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने राजेश खन्ना के डाउनफॉल के बारे में खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने राजेश खन्ना को बिगड़े हुए बच्चे का टैग दिया।

Image

Moushumi Chatterjee- rajesh khanna (Photo credit- Instagram)

Moushumi Chatterjee On Rajesh Khanna: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी (Moushumi Chatterjee) ने कई शानदार फिल्में दी हैं। मौसमी अब बेशक फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन वह अक्सर इवेंट्स और रियलिटी शोज का हिस्सा बनती रहती हैं, जिस वजह से वह अपने फैंस से कनेक्ट रहती हैं। इस बार मौसमी ने अपने एक इंटरव्यू से फैंस का ध्यान खींच लिया है। मौसमी चटर्जी ने हाल ही में एनडीटीवी को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने राजेश खन्ना को बिगड़े हुए बच्चे का टैग दिया है, जो खुलेआम गालियां देते थे। (ये भी पढ़ें: Raja Shivaji: 'पहले से तय नहीं था' सलमान के कैमियो पर रितेश, 'छावा' से हो रही तुलना पर भी तोड़ी चुप्पी -EXCLUSIVE)

    राजेश खन्ना की खोली पोल

    मौसमी चटर्जी ने राजेश खन्ना के उन दिनों को याद किया, जब वह अपने करियर के पीक पर थे और सक्सेस को एन्जॉय कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह एक बिगडे़ हुए बच्चे थे। उनके दिमाग पर हमेशा ही उनकी सफलता हावी रहती थी। जैसे जैसे अमिताभ बच्चन का सितारा चढ़ने लगा तो राजेश खन्ना का स्टारडम धीरे धीरे गिरने लगा था। उन्हें अक्सर अकेलापन, निराशा और शराब की लत जैसी स्थिति से फंसे हुए देखा है। इस मौके पर एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी राजेश खन्ना में अकेलापन महसूस किया है? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि नहीं.. ये सब कर्म है। जिस तरह आप अपनी जिंदगी संवारते हैं, जिस तरह आप वो बनने का दिखावा करते हैं, जो आप नहीं है और जिस तरह आप सभी रिश्तेदारों पर प्रतिक्रिया देते हैं। (ये भी पढ़ें: 'मैं अपने काम में बहुत खुश हूं' पंजाब पॉलिटिक्स में एंट्री की खबरों पर Diljit Dosanjh का रिएक्शन)
    moushumi chatterjee on rajesh khanna

    moushumi chatterjee on rajesh khanna (Photo credit- instagram)

      राजेश खन्ना के स्टारडम पर बोली मौसमी चटर्जी

      मौसमी चटर्जी ने आगे कहा कि अगर आप कहते हैं कि हर कोई अकेला है तो आपको अपने अकेले समय का आनंद लेना आना चाहिए। अकेलापन महसूस न करें। मुझे अकेले रहना अच्छा लगता है औऱ जीवन में हर कोई इससे गुजरता जरूर है। किशोर कुमार , मधुबाला, सभी इससे गुजरे हैं। जो कुछ भी हो रहा है, वह सब आपके जीवन का हिस्सा है। उन्होंने आखिर में ये भी कहा कि ये आपका पूरी लाइफ नहीं है। जो भी टॉप पर होता था उसे लगता थि क उसकी हर बात माननी होगी। यह हमेशा से है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article