Diljit Dosanjh in Punjab Politics: बॉलीवुड एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बॉर्डर 2 (Border 2) फेम एक्टर दिलजीत दोसांझ को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आती रहती हैं। अभी हाल ही में दिलजीत दोसांझ एक बयान खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो शो में विरोध कर रहे लोगों को सबक सिखा रहे थे। इन सब के बीच दिलजीत दोसांझ को लेकर एक नई न्यूज सामने आई है। खबर है कि दिलजीत दोसांझ पंजाब की राजनीति में एंट्री ले सकते हैं। अब इसको लेकर दिलजीत दोसांझ का रिएक्शन भी सामने आ गया है। (ये भी पढ़ें:'जितने झंडे दिखाने, दिखाओ' विरोध करने वालों पर भड़के Diljit Dosanjh)
पंजाब की राजनीति में एंट्री करेंगे दिलजीत दोसांझ?
एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही में एक खबर है। इस खबर में दावा किया गया कि दिलजीत दोसांझ पंजाब की राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर छा गए। लोग दिलजीत दोसांझ को दूसरा थलापति विजय कहने लगे। लेकिन अब इस खबर पर दिलजीत दोसांझ का रिएक्शन सामने आ गया है। दिलजीत दोसांझ ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए इस मामले चुप्पी तोड़ी है। दिलजीत दोसांझ ने लिखा कि 'कदे वी नहीं, मेरा काम लोगों का मनोरंजन करना है। मैं अपने काम में बहुत खुश हूं।' इस पोस्ट के सामने आने के बाद अब ये साफ हो गया है कि दिलजीत दोसांझ की पंजाब की राजनीति में एंट्री की खबरें फर्जी हैं। (ये भी पढ़ें: Border 2 Review: "चंगी" इमोशनल वॉर ड्रामा)

दिलजीत दोसांझ राजनीति में करेंगे एंट्री (Image Source: Diljit Dosanjh X)
विवादों में रहते हैं दिलजीत दोसांझ
एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से विवादों में रहते हैं। दिलजीत दोसांझ को कई बार बयानों और पोस्ट की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। दिलजीत दोसांझ से जुड़ी इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
