बॉलीवुड

Mithun Chakraborty ने हालत में सुधार आते ही की डॉक्टर्स से बात, हॉस्पिटल से पहले वीडियो आया सामने

Mithun Chakraborty Video: कल सुबह बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को सीने में दर्द होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसे में उनकी हाल ही में एक वीडियो सामने आई है जिसमें हालत सुधरने के बाद डॉक्टर्स से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

Mithun Chakraborty Video

Mithun Chakraborty Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे दिग्गज एक्टर कहलाए जाने वाले मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल कल 10 फरवरी की सुबह उन्हें इमरजेंसी में कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया। कहा गया की सीने में दर्द होने की वजह से उनकी तबियत बिगड़ी, ऐसे में हर कोई उनके ठीक होने की लिए दुआ मांग रहा था। अब खुद उन्ही से जुडी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए वो वीडियो।

वीडियो में देखा गया की हालत में सुधार आने के बाद एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) डॉक्टर्स से बात कर रहे हैं। डॉक्टर उन्हें कहते हैं कि अब आप ठीक है सलाइन सही मात्रा में चढ़ रही है और अब खूब पानी भी पि रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने रविवार की शाम ये वीडियो पोस्ट कर लिखा कि पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार ने दिग्गज अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती से कोलकाता के निजी अस्पताल में मुलाकात की।

अब थोड़ी देर पहले ही उन्हें हॉस्पिटल से छूटी मिल गई है और वो घर जा रहे हैं अपने परिवार के पास। जानकारी के लिए बता दें की भारत सरकार ने खास सम्मान पद्म भूषण के लिए एक्टर को चुना है। ऐसे में मिथुन को इस हालत में देख सभी फैंस काफी ज्यादा खुश है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article