बॉलीवुड

Flashback: मिथुन चक्रवर्ती-श्रीदेवी का अफेयर सुन योगिता बाली ने की थी 'खुदकुशी' की कोशिश, सुजाता मेहता ने उजागर किया दबा राज

Mithun Chakraborty Sridevi Affair: 80 के दशक के सबसे बड़े चर्चित अफेयर की बात करें तो वो मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) और श्रीदेवी (Sridevi) के इश्क ने सबसे ज्यादा खबरें बटोरी थीं। बताया जाता है कि शादीशुदा मिथुन चक्रवर्ती के इश्क में श्रीदेवी इस कदर पागल थीं कि दोनों ने गुपचुप शादी भी कर ली थी। हालांकि इनके अफेयर ने मिथुन की पत्नी योगिता (Yogita Bali) को सुसाइड ट्राई करने पर मजबूर कर दिया था।

Image

Mithun Sridevi Yogita

Mithun Chakraborty Sridevi Affair: बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने हिन्दी और बंगाली सिनेमा में लम्बी और सफल पारी खेली है। 80 के दशक में वो सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शामिल थे और 74 साल की उम्र में वो अपनी शानदार परफॉर्मेसेज से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। जहां मिथुन चक्रवर्ती की प्रोफेशनल लाइफ इतनी कमाल की रही है, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ पर कई दफा सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसा बताया जाता है कि 80 के दशक में मिथुन चक्रवर्ती को अदाकारा श्रीदेवी से प्यार हो गया था। मिथुन पहले शादीशुदा थे लेकिन फिर भी वो खुद को श्रीदेवी (Sridevi) के प्यार में पड़ने से रोक न सके। ऐसा बताया गया था कि दोनों ने सीक्रेट वेडिंग भी की थी लेकिन ये कभी सामने न आ सकी। अदाकारा सुजाता मेहता ने मिथुन-श्रीदेवी की सीक्रेट वेडिंग और रिलेशनशिप पर बात करते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं।

Sujata Mehta talk about Sridevi-Mithun Love Story

Sujata Mehta talk about Sridevi-Mithun Love Story

अदाकारा सुजाता मेहता ने हिन्दी रश को दिए इंटरव्यू में बताया है कि मिथुन और श्रीदेवी एक-दूसरे से बेशुमार प्यार करते थे। सुजाता के अनुसार, 'श्रीदेवी और मिथुन एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। ऐसा कहा जा सकता है कि जब इन दोनों का ब्रेकअप हुआ तो श्रीदेवी टूट सी गई थी। शादी भी की थी इन दोनों ने ऐसा कहा जाता है।'

Mithun Chakraborty's Wife Yogeeta Is 'Proud' Of Veteran Actor Being Honoured With Dadasaheb Phalke Award | EXCLUSIVE

Mithun Chakraborty's Wife Yogeeta Is 'Proud' Of Veteran Actor Being Honoured With Dadasaheb Phalke Award | EXCLUSIVE (Credit: Facebook)

फिल्मी सूत्रों की मानें तो श्रीदेवी को एक वक्त के बाद समझ आ गया था कि मिथुन चक्रवर्ती उनके लिए कभी भी अपनी पत्नी योगिता को नहीं छोड़ेंगे, जिसके बाद उन्होंने मिथुन से दूरी बना ली। सुनने में आता है कि जब मिथुन-श्रीदेवी का इश्क चरम पर था और इसकी जानकारी योगिता (Yogita Bali) को लगी तो उन्होंने सुसाइड करने का भी ट्राई किया। मिथुन इसके बाद थोड़े संभल गए और पारिवारिक जिंदगी में दोबारा लौट आए।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article