बॉलीवुड

'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती, कहा- 'इसे रोक के दिखाओ...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 2, 2026, 01:22 PM IST

Mithun Chakraborty on Dhurandhar 2: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने धुरंधर 2: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) को लेकर उठे प्रोपेगेंडा वाले विवाद पर रिएक्शन दिया है। मिथुन चक्रवर्ती का बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं मिथुन चक्रवर्ती की ने क्या बोला है।

Image

Image Source: IMDb

Mithun Chakraborty on Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की हाल ही में रिलीज हुई धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है। अभी हाल ही फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। फिल्म की जहां एक तरफ खूब तारीफ हो रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इसे प्रोपेगेंडा मूवी बताया जा रहा है। अब इसको लेकर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) अपना रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं मिथुन चक्रवर्ती ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में क्या कहा है। (ये भी पढ़ें:Dhurandhar 2 Box Office Day 14: 1500 करोड़ी होने से 1 कदम दूर है धुरंधर 2, गदगद हुए मेकर्स)

मिथुन चक्रवर्ती ने की तारीफ

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह मिथुन चक्रवर्ती का एक इंटरव्यू है।आईएएनएस से बातचीत में मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी 2025 की फिल्म द बंगाल फाइल्स पर विचार रखा, जिसे रिलीज नहीं होने दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी फिल्म को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा, तो धुरंधर 2 को भी रिलीज नहीं होने देना चाहिए था। उन्होंने ये भी बताया कि, 'फिल्म द बंगाल फाइल्स को रिलीज होने नहीं दिया, इससे बड़ी बात क्या होगी? अब धुरंधर को भी प्रोपेगेंडा कहते हो, तो धुरंधर को भी रोक लेते ना? धुरंधर रिलीज हुई और अब आप कहते हो कि ये प्रोपेगेंडा है। लेकिन द बंगाल फाइल्स का तो रिलीज तक नहीं होने दिया। बंगाल में इसके खिलाफ जाकर फिल्म को रिलीज तक नहीं होने दिया। इससे बड़ी दुख की बात क्या हो सकती है?' (ये भी पढ़ें:Dhurandhar 2 worldwide box office collection: 'दंगल' के रिकॉर्ड को पानी पिला देगी रणवीर सिंह की फिल्म, कमाए इतने करोड़ )

'द बंगाल फाइल्स' को लेकर कही ये बात

मिथुन चक्रवर्ती ने आगे कहा कि द बंगाल फाइल्स नोआखाली दंगों पर आधारित थी, जो आजादी से पहले की घटना थी, फिर भी फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया गया। आदित्य धर की फिल्म का बचाव करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, 'तो दादागिरी, जो बोलना है बोलिए, लेकिन धुरंधर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इतने लोगोंने फिल्म देखी होगी तभी ना। हर समुदाय के लोगों ने देखी है, तारीफ की है और दो-तीन बार देखने के बाद ही फिल्म का बिजनेस होता है।'

'धुरंंधर 2' में नजर आए ये सितारे

फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर माधवन (R Madhavan), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), राकेश बेदी (Rakesh Bedi) और दानिश इकबाल (Danish Iqbal) भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article