Mithun Chakraborty daughter Dishani Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के बेटे बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती (Dishani Chakraborty) हॉलीवुड फिल्म के जरिए अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। दिशानी चक्रवर्ती हॉलीवुड शॉर्ट फिल्म 'द गेस्ट' से अपने करियर की शुरुआत करेंगी। दिशानी अमेरिका की प्रचलित न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से फिल्म मेकिंग और एक्टिंग का कोर्स किया है।
दिशानी चक्रवर्ती मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली की बेटी हैं। दिशानी को उनके माता-पिता कचरे के ढेर पर छोड़ आए थे। इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती ने अनाथालय से दिशानी को गोद लिया था। दिशानी ने तमिलनाडु से स्कूली पढ़ाई की है। उन्होंने मुंबई के जेफ गोल्डबर्ग स्टूडियो में एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने मेथड एक्टिंग, ऑडिशन तकनीक, स्क्रिप्ट राइटिंग की ट्रेनिंग ली है। इसके अलावा दिशानी थिएटर में भी काफी एक्टिव हैं। उन्होंने कई नाटकों में काम किया है। एक्टर के अलावा दिशानी एक राइटर भी हैं।
हॉलीवुड एक्टर के साथ किया है काम
दिशानी का ज्यादातर वक्त अमेरिका के न्यूयॉर्क में बीता है। उन्होंने सिटी हॉल, हैंगमैन और वंस अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड के एक्टर अल पचीनो के साथएक नाटक में भी काम किया है। उनकी शॉर्ट फिल्म 'द गेस्ट' को कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में काफी तारीफ मिली है। दिशानी ने अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट पर कहा, 'मैंने अपने पिता की एक्टिंग को देखकर बड़ी हुई हूं। मुझे उम्मीद है कि अपनी एक्टिंग के जरिए मैं इसे दिखा सकूं। दिशानी इससे पहले साल 2017 में उन्होंने शॉर्ट फिल्म हॉली स्मोक में भी काम किया है।
दिशानी अंडरपास, स्बटेल एशियन डेटिंग विद पीबीएमएस जैसी शॉर्ट फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। फिलहाल दिशानी न्यूयॉर्क में ही हैं। एक्टिंग के अलावा दिशानी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 91 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती हैं।
