बॉलीवुड

Miss Shetty Mr Polishetty Box Office Collection Day 1: जवान को टक्कर दे रही है अनुष्का शेट्टी की फिल्म, देखें कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 8, 2023, 12:20 PM IST

Miss Shetty Mr Polishetty Box Office Collection Day 1 : अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) और नवीन पॉलीशेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' आज 7 सितंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Image

Miss Shetty Mr Polishetty (credit pic: instagram)

Miss Shetty Mr Polishetty Box Office Collection Day 1: अनुष्का शेट्टी और नवीन पॉलीशेट्टी की आगामी फिल्म 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' के मेकर्स को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, जिसके बाद बीते दिन 7 सितंबर 2023 को इस फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है। कई बार रिलीज डेट टलने के बाद यह फिल्म अब आखिरकार रिलीज हो ही गई है। अनुष्का शेट्टी की इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा-खासा प्यार मिल रहा है, जवान जैसी फिल्म के रिलीज होने के बावजूद भी फिल्म की ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख कर मेकर्स की जान में जान आ गई है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Miss Shetty Mr Polishetty का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रिलीज के पहले ही दिन सनी पाजी की फिल्म 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। शुरुआती कलेक्शन रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ की कमाई कर ली है, हालांकि मूवी को USA में अच्छी ओपनिंग मिली है।

जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर एटली कुमार की जवान से फिल्म का तगड़ा कॉम्पिटीशन मिल रहा है। फिल्म साउथ इंडिया में भी काफी पसंद की जा रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article