
Jawan Box Office Collection Day 2 LIVE: दूसरे दिन भी 'जवान' ने मचाई तबाही, 'गदर 2' और KGF 2 को किया ढेर
Jawan Box Office Collection Day 1, Jawan Movie 1st Day Box Office Collection LIVE: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का क्रेज इंडिया ही नहीं बल्कि दुनियाभर में आज भी बरकरार है। जवान (Jawan) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस बात का सबूत है। शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा स्टारर जवान ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ा दिया है। फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शाहरुख खान की मूवी को अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिल गई है। फिल्म को 75 करोड़ तक की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग मिल गई है। जवान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आगे पुराने कई रिकॉर्ड्स ने घुटने टेक दिए हैं। जवान का एक्शन, रोमांस और कॉमेडी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
Jawan Box Office Collection Day 1 । Jawan Full Movie Review
शाहरुख खान की जवान ने 8.4 की IMDb रेटिंग मिली है, जिसके साथ ही जवान शाहरुख खान की हाईएस्ट आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्म बन गई है, मूवी ने स्वदेश का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। आइए जवान के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ ही इसके रिकॉर्ड पर भी नजर डालते हैं।