Rajpal Yadav on Legal Trouble: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में राजपाल यादव को चेक बाउंस के मामले में जेल जाना पड़ा था। कुछ दिन जेल में रहने के बाद एक्टर अब बाहर आ गए हैं। इसके बाद से राजपाल यादव को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी राजपाल यादव का कोई वीडियो सामने आ जाता है, तो कभी किसी बयान की वजह से खबरों में आ जाते है। इन सब के बीच राजपाल यादव का नया इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वो कुछ ऐसा बोलते नजर आए जिसने सबको हैरान कर दिया।
राजपाल यादव ने दिया ये बयान
एक्टर राजपाल यादव एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह राजपाल यादव का नया इंटरव्यू है जो उन्होंने अभी हाल ANI को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान राजपाल यादव ने कहा कि 'मैं पूरी फिल्म फेडरेशन से अनुरोध करता हूं कि वो फिल्म फाइनेंस के लिए एक निवेश फंड बनाने पर सहमत हो जाएं। उन्हें एक बेसिक प्लेटफॉर्म बनाना चाहिए, जिसका पालन विदेशी निवेशक भी करें और एक्टर भी। अगर ऐसा हो गया तो सब कुछ बहुत आसान हो जाएगा।' एक्टर ने आगे कहा, 'मैं 26 साल से काम कर रहा हूं और कम से कम 200 एग्रीमेंट हुए हैं 1 लाख से लेकर 1.5 लाख, 15 लाख तक। अगर मैंने हर एग्रीमेंट पर लड़ाई की होती तो मेरे खिलाफ सिर्फ एक केस क्यों होता और बाकी किसी का क्यों नहीं? मैं बार-बार ये कह रहा हूं कि जिस भी मशीन से पूछा गया, उसमें 5 करोड़ रुपये कहां से आए और कहां गए? मैं 1500 करोड़ का आदमी हूं। मैं ये कह रहा हूं कि इस फिल्म के पीछे जो भी है, मैं उसका साथ देने को तैयार हूं, लेकिन इस फिल्म के पीछे 5 करोड़ का इरादा गलत है। पैसे लेकर लोगों को फंसाना गलत है। माधव और मिथिलेश का इरादा सही नहीं था। इसलिए ये तीन लोगों की लड़ाई है। बाकी किसी को कुछ पता नहीं है।'
इस फिल्म में नजर आएंगे राजपाल यादव
एक्टर राजपाल यादव अपने इस इंटरव्यू के साथ-साथ अपकमिंग फिल्म को लेकर भी चर्चा में है। राजपाल यादव फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
