बॉलीवुड

'Sanam Teri Kasam' के सीक्वल पर हर्षवर्धन राणे संग काम करने पर Mawra Hocane ने किया रिएक्ट, बोलीं 'पता नहीं ये सब...'

Mawra Hocane on Sanam Teri Kasam 2: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और मावरा होकेन (Mawra Hocane) की 'सनम तेरी कसम' (Sanam Teri Kasam) की री-रिलीज के बाद इसके सीक्वल की चर्चा तेज हो गई है। मावरा होकेन ने भी 'सनम तेरी कसम 2' करने की इच्छा जाहिर की है।

Image

Mawra Hocane on Sanam Teri Kasam 2

Mawra Hocane on Sanam Teri Kasam 2: कई महीनों से इस समय सिनेमाघरों में पुरानी फिल्मों को री-रिलीज किया जा रहा है। इन फिल्मों में से एक बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और मावरा होकेन की रोमांटिक-ड्रामा 'सनम तेरी कसम' को भी सिनेमाघरों में दोबारा पेश किया गया। साल 2016 में रिलीज होने के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी लेकिन 2025 में इसने ने दमदार बिजनेस किया। ऑडियंस ने इस मूवी को खूब प्यार दिया। साल 2025 में 'सनम तेरी कसम' को मिली सफल के बाद लोगों ने इसके सीक्वल यानी 'सनम तेरी कसम 2' (Sanam Teri Kasam 2) की बात करनी शुरू कर दी थी। ऐसे में अब मावरा होकेन (Mawra Hocane) ने खुद भी 'सनम तेरी कसम' के सीक्वल पर चुप्पी तोड़ी है।

'सनम तेरी कसम' के सीक्वल पर बोलीं मावरा होकेन

कनेक्ट सिने के साथ बात करते हुए मावरा होकेन ने 'सनम तेरी कसम 2' का हिस्से बनने में रुची दिखाई। उन्होंने कहा, 'अगर मैं इसका हिस्सा बनती हूं तो मुझे खुशी होगी लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो भी कोई प्रॉब्लम नहीं है।' मावरा ने यह भी कहा कि अगर ये भूमिका किसी और को भी मिलती है तो मुझे तब भी खुशी होगी। वैसे फैन्स हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की इस जोड़ी को 'सनम तेरी कसम 2' (Sanam Teri Kasam 2) में देखने के लिए बेताब हैं।

'सनम तेरी कसम' को ऑडियंस का भरपूर पर मिल रहा है। इस मूवी ने री-रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर भी धांसू कमाई की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो हर्षवर्धन राणे ने हाल ही में 'सनम तेरी कसम' की सफलता के बाद अपनी नई मूवी 'दीवानियत' की घोषणा कर दी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article