Manoj Kumar Last Rite: बीती रात शुक्रवार को बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार( Manoj Kumar) का देहांत हो गया। 87 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उम्र संबंधी बीमारियों के चलते मनोज कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज उनके अंतिम संस्कार के मौके पर इंडस्ट्री के नामी कलाकर उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचे। अमिताभ बच्चन( Amitabh Bachchan) से लेकर सलीम खान ( Salim Khan) तक बॉलीवुड के इन स्टार्स ने अभिनेता को विदाई दी। वहीं इस मौके पर बिग बी अपने दोस्त सलीम खान के साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है जिसमें अमिताभ बच्चन सलीम खान का हाथ पकड़ रहे हैं।
सलीम खान और अमिताभ बच्चन अपने दोस्त दिवंगत एक्टर मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने आए थे। जैसे ही सलीम खान अपनी गाड़ी की तरफ जाने लगे उन्हें लड़खड़ाता देख तुरंत अमिताभ बच्चन आ गए और सलीम खान से मिले। अमिताभ बच्चन ने सलीम खान को गले लगाया और हाथ मिलाया। बिग बी ने इशारा किया कि मैं आपको गाड़ी तक छोड़ देता हूँ लेकिन मीडिया की भीड की वजह से वह आगे नहीं जा पाए। दोनों का ये मिलन देखकर फैंस का भी दिन बन गया। लंबे समय बाद दोनों स्टार्स एक साथ आए हैं।
यही नहीं जब अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) के साथ आए थे तब अरबाज़ खान भी वहाँ मौजूद थे। जैसे ही अरबाज़ खान( Arbaaz khan) ने देखा कि अमिताभ बच्चन आ रहे हैं वह तुरंत अपनी सीट से उठे और बिग बी को नमस्कार किया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है। बच्चन परिवार और खान परिवार की ये दोस्ती भी लोगों को पसंद आ रही है।
