Bhooth Bangla Cast Fees: अक्षय कुमार की फीस ने हिलाया मेकर्स का बजट, वामिका-तब्बू को मिली चिल्लर

Bhooth Bangla Cast Fees: प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं अक्षय कुमार से लेकर बाकी एक्टर्स को मेकर्स ने कितने रुपये फीस दी है। देखें ये लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Apr 6 2026, 17:24 IST
जानिए 'भूत बंगला' के एक्टर्स की फीस...Image Credit : Grab From You Tube01 / 07

जानिए 'भूत बंगला' के एक्टर्स की फीस...

Bhooth Bangla Cast Fees: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ड्रामा 'भूत बंगला' का ट्रेलर मेकर्स ने 6 अप्रैल के दिन रिलीज किया है। इस मूवी के ट्रेलर को देखने के लिए अभिनेता के फैन्स उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कईयों को यह उतना इम्प्रेसिव नहीं लगा। अक्षय कुमार ने फिल्म में अपने किरदार क निभाने के लिए तगड़ी फीस चार्ज की है। तो चलिए जानते हैं बाकी एक्टर ने इस मूवी को करने के लिए कितने रुपये फीस ली है। यहां देखिए पूरी लिस्ट...

जिशु सेनगुप्ताImage Credit : Grab From You Tube02 / 07

जिशु सेनगुप्ता

'भूत बंगला' मूवी में जिशु सेनगुप्ता भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को करने के लिए अभिनेता को मेकर्स की ओर से 1 करोड़ रुपये फीस मिली है।

राजपाल यादवImage Credit : Grab From You Tube03 / 07

राजपाल यादव

राजपाल यादव फिल्म 'भूत बंगला' का अहम हिस्सा हैं। बताया जा रहा है कि राजपाल यादव ने यह फिल्म करने के लिए निर्माताओं से 1 करोड़ रुपये सैलरी ली है।

तब्बूImage Credit : Grab From You Tube04 / 07

तब्बू

तब्बू को 'भूत बंगला' में देखा जाएगा। ट्रेलर में उनका लुक शानदार लग रहा है। इस मूवी को करने के लिए तब्बू को 2.5 करोड़ रुपये सैलरी मिली है।

परेश रावलImage Credit : Grab From You Tube05 / 07

परेश रावल

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूत बंगला' में परेश रावल को भी देखा जाएगा। मेकर्स ने परेश रावल को 2 करोड़ रुपये सैलरी दी है।​

अक्षय कुमारImage Credit : Grab From You Tube06 / 07

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार फिल्म 'भूत बंगला' में लीड रोल निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी के लिए अक्षय कुमार को 50 करोड़ रुपये फीस मिली है।

वामिका गब्बीImage Credit : Grab From You Tube07 / 07

वामिका गब्बी

वामिका गब्बी को अक्षय कुमार के अपोजिट कास्ट किया गया है। इस मूवी के लिए वामिका को निर्माताओं की ओर से बतौर फीस 3 करोड़ रुपये मिले हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!