बॉलीवुड

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला, इन हसीनाओं के नाम रही ये खूबसूरत शाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 10:48 AM IST

Manish Malhotra Diwali Party 2022: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कल दिवाली पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में काजोल, माधुरी दीक्षित, सारा अली खान, जान्हवी कपूरा, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सुहाना खान, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे और नोरा फतेही समेत कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे।

Image

Manish Malhotra Diwali Bash 2022

KEY HIGHLIGHTS
  • मनीष मल्होत्रा ने कल रखी थी दिवाली की पार्टी।
  • इस पार्टी में शामिल हुए थे कई बॉलीवुड सितारे।
  • सुहाना खान की साड़ी पर टिक गईं सभी की नजरें।

Manish Malhotra Diwali Party 2022: दीपोत्सव की रौनक इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रही है। हर एक त्यौहार को बी टाउन में ग्रैंड तरीके से मनाया जाता है और दिवाली में तो यहां खूब मस्ती देखने को मिलती है। दिवाली के त्यौहार में कई बॉलीवुड सितारे अपने घर शानदार पार्टी का आयोजन करते हैं। आयुष्मान खुराना, रमेश तौरानी और कृति सेनन के बाद अब मनीष मल्होत्रा ने दिवाली की पार्टी रखी थी, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों को देखा गया। इस पार्टी में स्टार्स एक से बढ़कर एक आउटफिट्स में नजर आए। मनीष मल्होत्रा की पार्टी हो और सितारों ने कहर ना बरपाया हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यहां देखें मनीष मल्होत्रा द्वारा होस्ट की गई पार्टी की शाम किस सेलेब के नाम रही।

Celebs At Manish Malhotra Diwali Party

Celebs At Manish Malhotra Diwali Party

फिल्मी गलियारे में हर बार की तरह इस बार भी धूमधाम से दिवाली मनाने की तैयारी की जा रही है। इसी बीच अब मनीष मल्होत्रा के दिवाली बैश से सितारों की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आईं हैं जहां सितारे दीपों के त्यौहार का जश्न मनाते हुए नजर आए।

Celebs At Manish Malhotra Diwali Bash

Celebs At Manish Malhotra Diwali Bash

Celebrities At Manish Malhotra Diwali Bash

Celebrities At Manish Malhotra Diwali Bash

अपने बांद्रा स्थित घर पर मनीष ने खास पार्टी रखी थी जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। इस पार्टी में सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, मलाइका अरोड़ा, खुशी कपूर, डायना पेंटी, कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, करिश्मा कपूर, कृति सेनन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, शाहीन भट्ट, सुहाना खान, राधिका मर्चेंट, श्लोका अंबानी, शर्वरी वाघ, काजोल, वाणी कपूर, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ कपूर, शिल्पा शेट्टी, जान्हवी कपूर और नोरा फतेही समेत कई सेलेब्स ने जान हाल दी।

Bollywood Celebs At Manish Malhotra Diwali Bash

Bollywood Celebs At Manish Malhotra Diwali Bash

नोरा फतेही, सारा अली खान, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, सुहाना खान, कियारा आडवाणी, कृति सेनन और मलाइका अरोड़ा के आउटफिट्स पर लोगों का दिल आ गया। इन हसीनाओं ने यह खूबसूरत शाम अपने नाम कर लिया।

सुहाना खान के साड़ी ने तो कई दिलों का धड़का दिया है। इसी पार्टी में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को एक साथ देखा गया, जिसके बाद इन दोनों के रिलेशिनशिप की अफवाहें सुनने को मिलीं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी और आउटफिट्स ने भी लोगों का दिल जीत लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article