बॉलीवुड

"मुझे दाऊद ने न्योता नहीं...", Mandakini ने वायरल तस्वीर की बता दी चौंकाने वाली सच्चाई

80 की जानी-मानी अदाकारा मंदाकिनी की सालों पुरानी एक तस्वीर अक्सर इंटरनेट पर वायरल होती है, जिसमें वो दाऊद के साथ नजर आती हैं। मंदाकिनी ने इस वायरल तस्वीर की सच्चाई आखिरकार फैंस को बता दी है।

Image

"मुझे दाऊद ने न्योता नहीं...", Mandakini ने वायरल तस्वीर की बता दी चौंकाने वाली सच्चाई

फिल्म राम तेरी गंगा मैली से रातों-रात लोगों के बीच चर्चा में आने वाली अदाकारा मंदाकिनी की सालों पुरानी तस्वीर अक्सर इंटरनेट पर वायरल होती रहती है, जिसमें वो दाऊद इब्राहिम के साथ नजर आती हैं। ये विवादित तस्वीर अक्सर ये बोलकर वायरल की जाती है कि मंदाकिनी और दाऊद के बीच गहरी दोस्ती थी और इनका रिश्ता किसी से छुपा नहीं था। बताया जाता है कि ये तस्वीर दुबई में हुए एक क्रिकेट मैच के दौरान ली गई थी, जिसके लिए दाऊद ने मंदाकिनी को न्योता भेजा था। अदाकारा मंदाकिनी ने एएनआई से बात करते हुए इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और इस वायरल तस्वीर की सच्चाई बयां की है। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Mirzapur The Movie के ‘शूरवीर’ गाने पर हाईकोर्ट सख्त, क्लाइमेक्स सीन को लेकर उठे बड़े सवाल

Mandakini ने बताई वायरल तस्वीर की सच्चाई

एएनआई को दिए अपने ताजा पॉडकास्ट में मंदाकिनी ने बताया है कि वो सालों पहले दुबई एक प्रोफेशनल काम के लिए गई थीं, जहां उन्होंने क्रिकेट मैच भी अटेंड किया था। मंदाकिनी ने बताया है कि इस क्रिकेट मैच में शामिल होने के लिए कई सितारे और नामी लोग पहुंचे थे। मंदाकिनी के अनुसार, "लोग जो भी बोलना चाहें या लिखना चाहें लिख सकते हैं। हम किसी को कंट्रोल तो कर नहीं सकते हैं। एक कलाकार को हजारों लोग मिलते हैं और हम सबके लिए बराबर ही ट्रीट करते हैं। उस वक्त बहुत सारे लोग साथ में थे, किसी को चूज करें और किसी को ना करें... ये गलत होता। हम वहां किसी शो के लिए गए थे और मुझे दाऊद ने न्योता नहीं दिया था ये मैं बता सकती हूं। " Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Luv Ranjan ने की Pehla Pyaar Doosri Baar की घोषणा, नए चेहरों संग मचाएंगे धमाल

दाऊद के साथ वायरल हुई मंदाकिनी की इस तस्वीर की वजह से उनका करियर भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। इस बारे में बात करके हुए एक्ट्रेस ने कहा है, "इस विवाद की वजह से मेरी इमेज काफी डैमेज हुई थी। मुझे बाद में समझ आया कि इन सारी चीजों के लिए एक टीम रखी जाती है जो इमेज ठीक करती है। मैंने उस वक्त भी कहा था कि दाऊद के साथ मेरा कोई रिश्ता नहीं है और अब भी वही कहूंगी।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article