बॉलीवुड

सिंगल हैं 52 साल की ममता कुलकर्णी, 25 साल बाद भारत आकर बताई ड्रग तस्कर विक्की संग शादी की सच्चाई

Mamta Kulkarni on her relation with Vicky Goswami: 90 के दशक में अपनी बोल्डनेस के लिए लोगों के बीच मशहूर अदाकारा ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) का नाम एक वक्त तस्कर विक्की गोस्वामी (Vicky Goswami) के साथ काफी जुड़ता था। बताया जाता था कि दोनों ने शादी कर ली है लेकिन अदाकारा ने अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि वो सिंगल हैं।

Image

Mamta Kulkarni

Mamta Kulkarni on her relation with Vicky Goswami: लम्बे समय तक भारत से दूर रही अदाकारा ममता कुलकर्णी भारत लौट आई हैं। 90 के दशक में एक वक्त ममता कुलकर्णी बड़ी अदाकारा के तौर पर जानी जाती थीं लेकिन वो अचानक से ही विवादों में फंसने लगीं और उन्होंने फिर इंडस्ट्री से नाता तोड़कर विदेश का रुख कर लिया। विदेश जाने के बाद ममता कुलकर्णी का नाम ड्रग तस्कर विक्की गोस्वामी के साथ जुड़ा था, जिस पर अदाकारा ने सफाई देते हुए कहा है कि विक्की गोस्वामी उनका पति नहीं है। उन्होंने अब तक शादी नहीं की है।

ममता कुलकर्णी ने नेटवर्क 18 को दिए ताजा इंटरव्यू में कहा है, 'मेरी विक्की से शादी नहीं हुई है। वो मेरा पति नहीं है। मैं अब तक सिंगल हूं। मैंने किसी से शादी नहीं की है। मैं विक्की के साथ कुछ समय के लिए रिलेशनशिप में थीं लेकिन हमारा रिश्ता टूट चुका है। 4 साल पहले मैंने उसे ब्लॉक कर दिया था।'

Mamta Kulkarni pics

Mamta Kulkarni pics

ममता कुलकर्णी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, 'विक्की अच्छा इंसान है। उसका दिल अच्छा है। फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े लोग उससे मिलते थे, उसी दौरान मैं उससे मिली। हालांकि मैं उन आखिरी लोगों में से एक थी, जो विक्की के कॉन्टैक्ट में आए। जब मुझे उसके सच के बारे में पता चला तो मैंने उसे छोड़ दिया। वो इस वक्त दुबई के जेल में है। मैं उसे जेल से निकालने की कोशिश कर रही थी। साल 2012 में विक्की जेल से बाहर आया था और मैं 2016 में उससे दोबारा मिली। वो मेरा पास्ट है, जिसे मैं छोड़ चुकी हूं।'

बताते चलें कि विक्की गोस्वामी को साल 1997 में ड्रग तस्करी के चलते 10 साल की जेल हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ममता कुलकर्णी जेल में उससे मिलने के लिए जाती थीं और इसी दौरान दोनों ने शादी की थी। ममता कुलकर्णी 25 सालों के बाद भारत लौटकर आई हैं और उन्होंने विक्की संग शादी की खबरों को झूठ बताया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article