बॉलीवुड

बैकलेस लहंगा- चोली में मलाइका अरोड़ा ने छैया-छैया गाने पर लगाए ठुमके, यूजर्स बोले- यकीन नहीं होता है ये 50 साल की हैं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 02:01 PM IST

Malaika Arora Dance video : मलाइका अरोड़ा का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस रैंप पर बैकलेस लहंगा चोली में डांस करते नजर आ रही हैं।

Image

Malaika arora backless lehenga choli (credit pic: instagram)

Malaika Arora Dance video : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी अदाओं से लोगों को इंप्रेस करती हैं। एक्ट्रेस अपनी कातिलाना अदाओं से इंटरनेट का पारा हाई कर देती हैं। 48 की उम्र में भी मलाइका अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एक फैशन शो में पहुंचीं। उन्होंने फैशन डिजाइनर गौपी वैद्य के लिए रैंप वॉक किया। एक्ट्रेस के रैंप की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस बैकलेस लहंगा - चोली में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

मलाइका के रैंप वॉक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मलाइका ने अपनी वॉक से हर किसी का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस ने रैंप पर जमकर ठुमके लगाएं। इसके बाद उनक साथी मॉडल्स ने भी जमकर डांस किया। एक्ट्रेस गोपी वैद्य की शो स्टॉपर बनी थीं।

मलाइका अरोड़ा का डांस वीडियो वायरल

वीडियो में मलाइका येलो कलर के लहंगे और चोली में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने बालों में गजरा लगाया था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। मलाइका ने लहंगे के साथ कानों में झूमके, हाथों में चूड़ियां और मांग टीका पहना था। एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस लहंगे में अपनी टोंड बॉडी को फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं।

मलाइका की अदाएं देख फैंस के छूटे पसीने

एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। 48 की उम्र में भी मलाइका के सामने आज की एक्ट्रेस फीकी लगती हैं। एक्ट्रेस के डांस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यकीन नहीं होता है ये 50 साल की है। इनके लुक्स अमेजिंग है। दूसरे यूजर ने लिखा, खूबसूरत। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। मलाइका अरोड़ा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। एक्ट्रेस अलग- अलग बिजनेस में इनवेस्ट करती रहती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article