बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा जल्द करेंगी अर्जुन कपूर से दोबारा शादी, बोलीं- हम दोनों तैयार हैं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 5, 2023, 05:05 PM IST

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का हाल ही में गाना तेरा की ख्याल रिलीज हो गया है। गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग अपनी शादी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो अब अपने रिलेशनशिप को नेक्सट लेवल पर ले जाने के लिए तैयार है।

Image

Malaika Arora and Arjun kapoor (credit pic: malaika instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का नया गाना तेरा की ख्याल हाल ही में रिलीज हुआ है। गाने में मलाइका के साथ गुरु रंधावा है। इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने में मलाइका के किलर मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस अपने नए गाने के प्रमोशन में बिजी हैं। मलाइका ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग रिलेशनशिप पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने इसी के साथ बताया कि वो अर्जुन के साथ बेहद खुश हैं। वो और अर्जुन अपने रिलेशनशिप को एक स्टेप आगे ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि अर्जुन अपनी उम्र से ज्यादा समझदार हैं। वो बहुत ही केयरिंग हैं।

मलाइका ने कहा कि मेरे और अर्जुन के बीच हमारी उम्र को लेकर कोई फर्क नहीं पड़ा। हम दोनों एक- दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। कपल लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को साल 2019 में ऑफिशियल किया था।

जल्द अर्जुन संग शादी करेंगी मलाइका

ब्राइड्स टुडे को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने कहा कि मैंने शादी के बारे में बिल्कुल सोचा है। मैं शादी और प्यार में भरोसा रखती हूं। लेकिन मैं इसका जवाब नहीं दे सकती कि कब दोबारा शादी करूंगी। मैं बहुत ज्यादा प्लानिंग में भरोसा नहीं रखती हूं। जब आप बहुत ज्यादा प्लानिंग करते हैं तो चीजें आपके हिसाब से नहीं होती है। मलाइका ने कहा कि मैं अभी बहुत कुछ करना चाहती हूं। मैं अपनी जिंदगी में अगले 30 साल भी इस तरह काम करना चाहती हूं।

मैं अर्जुन के साथ अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाना चाहती हूं। मुझे लगता है कि हम दोनों ही इस बात के लिए तैयार हैं। मलाइका और अर्जुन NMACC इवेंट में साथ नजर आए थे। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मलाइका बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ- साथ सफल बिजनेस वुमेन भी हैं। वो अलग-अलग बिजनेस में भी इन्वेस्ट करती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article