Malaika Arora Dating life: प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है जो किसी की भी जिंदगी बदल सकता है। जब किसी को प्यार होता है तो वो 7 वें आसमान पर पहुंच जाता है। किसी से प्यार होना तो आसान है लेकिन आज के समय में किसी से प्यार मिलना काफी मुश्किल। ऐसा लोग कहते हैं कि लाइफ में सक्सेसफुल हो जाओ....प्यार तो क्या सबकुछ मिल जाएगा। सबकुछ तो शायद मिल जाएगा लेकिन प्यार की कोई गारंटी नहीं है। हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जो कि आज तक प्यार के लिए तड़प रहे हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम शामिल है। उन्होंने अरबाज खान से शादी की जो कि आगे चलकर नाकाम हो गई। एक्ट्रेस ने अपने से छोटे एक्टर संग इश्क लड़ाया फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे कि मलाइका अरोड़ा क्यों प्यार के मामले में फेल हो गई।
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का रिश्ता
मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही मीडिया और फैंस की सुर्खियों में रही है। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 1998 में शादी की थी, जो एक लव मैरिज थी। उनके एक बेटा अरहान खान भी है, जिनका जन्म 2002 में हुआ। शादी के 19 साल बाद, साल 2017 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। मलाइका ने कई इंटरव्यू में बताया कि शादीशुदा जिंदगी खराब होने लगी थी। दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही थीं, और वे एक-दूसरे को दुखी कर रहे थे। इससे परिवार और बेटे पर भी असर पड़ रहा था। अरबाज ने बताया कि उन्होंने 19 साल तक रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। उन्हें परफेक्ट रिश्ता क्या होता है, यह समझ नहीं आया। तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा को काफी कुछ सहना पड़ा था। मलाइका को मतलबी जैसे ताने मिले, और परिवार का प्रेशर भी झेला। लेकिन वे अकेले मुश्किलों का सामना करती रहीं। मीडिया में ये अफवाह उड़ी थी कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक की वजह अर्जुन कपूर थे। ऐसी खबर सामने आई थी कि शादीशुदा मलाइका, अर्जुन के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गई थी, जिसकी वजह से उनका और अरबाज का रिश्ता कमजोर पड़ गया। हालांकि, मलाइका और अर्जुन ने इन अफवाहों का खंडन किया है। दोनों ने इसे बस गॉसिप बताया।

pic credit- instagram
मलाइका अरोड़ा ने किया था अर्जुन कपूर को डेट
अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा काफी परेशान हो गई थी। ऐसा कहा जाता है कि उन्हें इस रिश्ते से काफी उम्मीद थी लेकिन वो इसे अच्छे से निभा नहीं पाई। इस वजह से वो काफी बुरा महसूस कर रही थी। इसके बाद मलाइका की जिंदगी में हीरो बनकर अर्जुन कपूर आ गए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की मुलाकात सबसे पहले सलमान खान के घर पर हुई थी। यह मुलाकात तब हुई जब अर्जुन कपूर सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर रहे थे, और मलाइका उस समय सलमान के भाई अरबाज खान की पत्नी थीं। अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका, अर्जुन के करीब आ गए। धीरे-धीरे दोस्त बने एक साथ वेकेशन पर जाने लगे। ऐसे में ये रिश्ता प्यार में कब बदल गया किसी को नहीं पता चला। मलाइका और अर्जुन ने अपना रिश्ता जगजाहिर कर दिया था। 7 साल से ज्यादा दोनों एक दूजे के साथ रहे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले समय में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा शादी करने वाले थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के रास्ते अलग हो गए।

pic credit- instagram
अर्जुन कपूर से है दोस्ती
ब्रेकअप के बाद भी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अच्छे दोस्त हैं। आज मलाइका अरोड़ा अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अर्जुन कपूर ने उन्हें विश किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मलाइका आगे बढ़ते रहो, मुस्कुराते रहो और हमेशा आगे बढ़ते रहो।' अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की दोस्ती फैंस को काफी पसंद आती है। बात करें मलाइका अरोड़ा के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने हाल ही में फिल्म थामा में डांस का तड़का लगाया है। इसके अलावा भी मलाइका अरोड़ा कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।
