बॉलीवुड

अरबाज के बाद अब Malaika Arora कर रही हैं दुल्हन बनने की तैयारी, लेकिन अर्जुन कपूर को नहीं बनाएंगी हमसफर!

Malaika Arora Reaction On Getting Married In 2024: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अरबाज खान ने शादी रचा ली है। उनकी शादी के बाद अब मलाइका अरोड़ा से भी हाथ पीले करने के सिलसिले में सवाल किया जा रहा है। हालांकि उनका कहना है कि अगर कोई मिला तो जरूर करूंगी।

Image

मलाइका अरोड़ा ने शादी पर तोड़ी चुप्पी

Malaika Arora Reaction On Getting Married In 2024: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अरबाज खान ने तलाक के कई सालों बाद दूसरी शादी रचा ली है। उन्होंने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में मेकअप आर्टिस्ट शुरा खान के साथ शादी रचाई है। अरबाज खान (Arbaaz Khan) की शादी के बाद से ही अब सबकी नजर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पर टिकी हुई है। हर कोई उनसे जानना चाहता है कि वह शादी कब कर रही हैं। खास बात तो यह है कि फराह खान ने इस सिलसिले में उनसे सवाल भी किया, जिसपर उन्होंने जवाब दिया कि अगर कोई होगा तो जरूर 100 प्रतिशत करूंगी।

फराह खान ने 'झलक दिखला जा 11' के सेट पर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से शादी के सिलसिले में पूछा। उन्होंने कहा, "2024 में तुम सिंगल पैरेंट और एक्ट्रेस से डबल पैरेंट और एक्ट्रेस बनोगी?" इसपर मलाइका अरोड़ा असमंजस में पड़ गईं। वहीं गौर खान ने उन्हें समझाते हुए कहा, "उनके कहने का मतलब है कि क्या आप 2024 में शादी करने वाली हैं।" गौहर की बातों का जवाब देते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा, "अगर कोई होगा तो मैं 100 प्रतिशत शादी करूंगी।" फराह खान ने उनकी इस बात पर पूछा, "कोई? यहां तो कई हैं ना।"

फराह खान की बातों का जवाब देते हुए मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कहा, "अगर मैं कहूं कि कोई होगा तो मतलब कि अगर कोई मुझसे पूछेगा शादी के लिए तो मैं जरूर करूंगी।" बता दें कि मलाइका अरोड़ा की इन बातों ने फैंस को कंफ्यूज करके रख दिया। कुछ लोगों ने तो अटकलें लगानी भी शुरू कर दीं कि कहीं उनका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप तो नहीं हो गया है। बता दें कि कुछ वक्त पहले खबर भी आई थी कि अर्जुन कपूर अब कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article