बॉलीवुड

पापा के निकाह में बेटे Arhaan Khan ने सजाई महफ़िल, गिटार बजाकर नई अम्मी Shura Khan का किया स्वागत

Arhaan Khan Played guitar: वहीं अरबाज़ के बेटे अरहान( Arhaan Khan) ने भी इस दिन को खास बनाने के लिए पापा के लिए परफ़ॉर्म किया। अरहान ने हाथ में गिटार लेकर खूबसूरत ट्यून सुनाई जिसका वीडियो खुद अरबाज़ खान ने फोन में कैद किया।

Image

Arhaan Khan Played guitar

Arhaan Khan Played guitar: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर अरबाज़ खान( Arbaaz Khan) ने बीती रात अपनी गर्लफ्रेंड शुरा खान( Shura Khan) संग निकाह किया है। एक्टर के निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। इस समारोह में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियाँ शामिल हुई और शादी के मौके को खास बनाया। वहीं अरबाज़ के बेटे अरहान( Arhaan Khan) ने भी इस दिन को खास बनाने के लिए पापा के लिए परफ़ॉर्म किया। अरहान ने हाथ में गिटार लेकर खूबसूरत ट्यून सुनाई जिसका वीडियो खुद अरबाज़ खान ने फोन में कैद किया।

अरबाज़ खान के बेटे अरहान खान ने अपने अब्बा और नई अम्मी के निकाह के मौके को और भी ज्यादा खास बनाते हुए परफ़ॉर्म किया। अरहान ने ने हाथ में गिटार लेकर बजाया जिसे देखकर सभी मेहमानों ने खूब तालियाँ बजाई। वहीं अपने बेटे के इस मोमेंट को खुद अरबाज खान ने फोन में रिकार्ड किया। इस परफॉरमेंस की वीडियो को अतुल अग्निहोत्री ने शेयर करते हुए लिखा है -लव यू पापा अरबाज खान वहीं अरबाज ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे साझा किया है। फैंस के बीच ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है और लोग उन्हें कलाकार बता रहे हैं।

बता दें कि अरबाज खान ने कल रविवार को मेकअप आर्टिस्ट शुरा खान( Shura Khan) संग निकाह किया है। इस मौके पर बॉलीवुड के सभी स्टार्स ने शिरकत की वहीं सलमान खान( Salman Khan) ने भी अपने भाई के निकाह में डांस किया और इस दिन को खास मनाया। स्टार्स की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article