बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा का रैंप पर डांस करना यूजर्स को नहीं आया पसंद, बोले- हर कोई शहनाज को करना चाहता है कॉपी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 11:59 AM IST

मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक फैशन शो में नजर आईं। एक्ट्रेस ने रैंप पर जमकर डांस किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स उनकी तुलना शहनाज गिल से करने लगे हैं।

Image

Malaika Arora (credit pic: instagram)

Malaika Arora Compared to Shehnaaz Gill: मलाइका अरोड़ा अपने स्टनिंग लुक्स को लेकर आए दिन चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में एक फैशन शो में बतौर शो स्टॉपर नजर आईं। एक्ट्रेस येलो कलर के लंहगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने रैंप पर जमकर डांस किया और कमाल के एक्शप्रेशन दिए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के शानदार डांस स्टेप्स को जहां उनके फैंस ने पसंद किया। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि मलाइका ने शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को कॉपी किया है। शहनाज ने रैंप पर डांस कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

मलाइका ने डिजाइनर गोपी वैद्य के लहंगे में रैंप वॉक किया। एक्ट्रेस ने अपने लुक को टीका और चूड़ियों के साथ कंप्लीट किया। एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अन्य मॉडल्स के साथ रैंप पर कमाल का डांस किया।

मलाइका अरोड़ा ने रैंप पर किया जमकर डांस

सोशल मीडिया पर मलाइका का वीडियो वायरल हो रहा है। एक फैन ने लिखा मुझे उनके चेहरे का एक्सप्रेशन और डांस बहुत पसंद आया। वहीं, कुछ यूसर्ज ने मलाइका के डांस वीडियो की तुलना शहनाज गिल से करते हुए लिखा, शहनाज को देखकर अब सब रैंप पर नाचेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा, हर टीवी और बॉलीवुड एक्टर शहनाज गिल बनना चाहता है लेकिन शहनाज गिल एक ही हैं और वो शेरनी हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था शहनाज का डांस वीडियो

इस साल जून महीने में शहनाज गिल ने फैशन वीक में रैंप वॉक कर डेब्यू किया था। एक्ट्रेस लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसे वाला के गाने पर जमकर डांस किया था। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

मलाइका अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। एक्ट्रेस को टीवी पर आखिरी बार इंडियाज बेस्ट डांसर शो जज किया था। उन्हें छैया- छैया, मुन्नी बदनाम हुई, अनारकली डिस्को चली जैसे हिट सॉन्ग के लिए जाना जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article