बॉलीवुड

‘वो छोटा बच्चा नहीं..’ Arjun Kapoor के साथ रिश्ते पर Malaika Arora ने सुनाई खरी-खोटी! खुलकर रखी बात

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 9, 2022, 09:05 AM IST

Malaika Arora on Arjun Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। मलाइका ने एक स्टैंड अप कॉमेडी के दौरान अपने और अर्जुन के बीच उम्र में अंतर को लेकर भी लोगों को करारा जवाब दिया है।

Image

Malaika Arora and Arjun Kapoor

KEY HIGHLIGHTS
  • अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते पर खुलकर बोलीं मलाइका।
  • मलाइका अरोड़ा ने दोनों की उम्र के बारे में भी बात की है।
  • अरबाज खान के साथ रिश्ते में भी मलाइका ने खुलकर बात की है।

Malaika Arora and Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बीच रिश्ते को लेकर हमेशा सुर्खियां बनी रहती हैं। दोनों के बीच उम्र के अंतर को लेकर काफी चर्चा की जाती है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच करीब 12 साल (Arjun and Malaika age difference) का अंतर है और यही वो वजह है कि लोग दोनों के रिश्ते पर सवाल खड़े करते आए हैं। अब मलाइका अरोड़ा ने इस सभी सवालों के तगड़े जवाब दिए हैं और सभी ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है। हाल ही में मलाइका अपने शो Moving on with Malaika के चौथे एपिसोड में एक्ट्रेस ने अपने चलने के तरीके, अरबाज खान के साथ अपने तलाक और अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशन के बारे में खुलकर जवाब दिए हैं।

‘वो छोटा बच्चा नहीं हैं’

अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा, ‘लोग मुझे इस नजर से देखते हैं जैसे अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में आकर मैं उसकी जिंदगी खराब कर रही हूं। या फिर वो कोई स्कूल का बच्चा है और मैं उसे पढ़ने नहीं दे रही। लोग मुझसे इस तरह के सवाल पूछते हैं मानो हम दोनों जब डेट पर जाते हैं तो अर्जुन क्लास बंक करता हो।'

मलाइका ने आगे कहा, 'यार ऐसा कितनी बार हुआ है कि एक लड़का अपने से कम उम्र की लड़की को डेट करता है। उस लड़के को हम प्लेयर बोलते हैं। वहीं अगर एक लड़की अपने से कम उम्र के लड़के को डेट करले तो किसी को अच्छा नहीं लगता। मैं अर्जुन की जिंदगी बर्बाद नहीं कर रही हूं।’

अरबाज खान के साथ रिश्ते पर कही ये बात

वहीं अरबाज खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा, ‘मैने मूव ऑन कर लिया है, अरबाज ने मूव ऑन कर लिया है अब आप सब लोग कब मूव ऑन करोगे?’

बता दें अर्जुन कपूर तो उस स्टैंडअप शो में मलाइका के साथ मौजूद नहीं थे, हालांकि शो के बाद उन्होंने मलाइका के लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखकर भेजा, ‘तुमने ये लड़ाई जीत ली है।’

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article