Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी (Freddy) 2 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज की गई है। कार्तिक आर्यन बीत कई सालों के बाद अब बड़े स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अभी फिल्मों के साथ ही रिलेशनशिप्स को लेकर कार्तिक काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। कार्तिक आर्यन की डेटिंग की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। कार्तिक आर्यन का क्रेज एक्ट्रेस और फैंस के बीच काफी ज्यादा है। अपने गुड लुक्स की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग का कोई ठिकाना ही नहीं है। अब कार्तिक आर्यन ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी का प्लान सभी के सामने रखा है।
कब शादी करेंगे कार्तिक आर्यन?
भूल भुलैया 2 एक्टर कार्तिक आर्यन ने शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि अभी तो उनका शादी का कोई प्लान नहीं है। उनकी मां का यही मानना है कि पहले उन्हें सेटल हो जाना चाहिए तब ही शादी के बारे में सोचना चाहिए। अभी उनके माता-पिता की तरफ से भी शादी को लेकर कोई प्रेशर नहीं हैं। इस बारें में बात करते हुए कार्तिक ने News 18 को बताया, 'हां मेरी जिंदगी में प्यार को लेकर काफी जगह है, लेकिन मैं अभी 3-4 साल तक सिर्फ अपने करियर पर ही ध्यान देना चाहता हूं, मेरी मम्मी भी यही चाहती हैं कि पहले मैं अपने करियर में सेटल हो जाऊं फिर शादी के बारे में सोचूं'।
किसके साथ रिलेशन में हैं कार्तिक आर्यन?
बीते कुछ समय से कार्तिक आर्यन और ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन के रिलेशन की खबरें सामने आ रही हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन इस समय पश्मीना को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों में किसी ने भी फिलहाल अपने रिलेशन को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।
बता दें कि कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म 'शहजादा' में कृति सेनन के साथ नजर आने वाले हैं।
