Akshay Kumar on Education And Twinkle Khanna: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि अक्षय कुमार की इस फिल्म को पोस्टपोन कर दिया है। अब इन सब के बीच अक्षय कुमार का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपनी एक खास कमजोरी के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे, एजुकेटेड लोगों के सामने वो खुद को छोटा महसूस करते हैं।
'छोटा महसूस करता हूं'
अक्षय कुमार ने कहा कि वे कभी-कभी बहुत पढ़े-लिखे लोगों से बात करते समय खुद को छोटा महसूस करते हैं। अक्षय ने शो में एक बहुत पढ़ी-लिखी कंटेस्टेंट सोनाली से बात करते हुए उनकी तारीफ की और कहा कि वे कभी-कभी उन लोगों के सामने बहुत छोटा महसूस करते हैं जिन्होंने अच्छी शिक्षा प्राप्त की है और कई डिग्रियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा, 'कोई भी इंसान, खासकर मुझ जैसा जो ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है, मैं कभी-कभी आप जैसे लोगों के सामने बहुत छोटा महसूस करता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'कभी-कभी मैं सोचता हूं कि मुझे पढ़ना चाहिए। अब लगता है कि काश मैं पढ़ा होता। लेकिन अब जब पढ़ना चाहता हूं तब भी नहीं पढ़ पाता, क्योंकि मुझे पढ़ना अच्छा नहीं लगता, बस इतनी सी बात है।'
नहीं पढ़ी पत्नी की एक भी बुक
अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के बारे में भी बताया और कहा, 'मेरी पत्नी राइटर है, वो किताबें लिखती है। चार किताबें लिख चुकी है और अब एक और लिख रही है।' उन्होंने बताया कि उन्होंने ट्विंकल द्वारा लिखी गई एक भी किताब नहीं पढ़ी है। 'आप विश्वास नहीं करेंगे, मैंने एक भी किताब नहीं पढ़ी है। जब भी मैं पढ़ने बैठता हूं, पता नहीं क्या हो जाता है, आंखों से आंसू निकलने लगते हैं।'
कब रिलीज होगी 'भूत बंगला'
अक्षय कुमार अपने इस बयान के अलावा अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर खबरों में हैं। खबरों के मुताबिक फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
