बॉलीवुड

Dhurandhar 2 से डर गए Bhooth Bangla के मेकर्स? अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Bhooth Bangla Release Date: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला पर सभी की नजरें टिकी हुई है। अक्षय कुमार की मूवी भूत बंगला 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। लेकिन इस बीच ये खबर सामने आई है कि मेकर्स फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा सकते है।

Image

pic credit- instagram

Bhooth Bangla Release Date: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का ट्रेलर कल यानी 30 मार्च को रिलीज होगा। वहीं भूत बंगला के टीजर को लोगों ने काफी प्यार दिया था। बता दें कि अक्षय कुमार की मूवी भूत बंगला 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। लेकिन इस बीच ये खबर सामने आई है कि मेकर्स फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा सकते है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

आखिर कब रिलीज होगी भूत बंगला

प्रियदर्शन कीहॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं, अब 10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी। लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच एक नई रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि फिल्म की रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर 17 अप्रैल 2026 कर दी गई है। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार दबदबा बनाए हुए है और ज्यादातर स्क्रीन्स पर कब्जा किए हुए है। हॉलीवुड स्टार रयान गोसलिंग की फिल्म प्रोजेक्ट हेल मेरी को भी IMAX स्क्रीन्स नहीं मिल पाईं क्योंकि धुरंधर 2 का बोलबाला था। वैरायटी इंडिया को एक इंडस्ट्री इनसाइडर ने बताया, 'भूत बंगला के प्रोड्यूसर्स को रणवीर सिंह की फिल्म से टक्कर लेने में मुश्किल नजर आई। यह एक अच्छा बिजनेस फैसला है। यह प्रोड्यूसर्स और पूरी इंडस्ट्री दोनों के लिए फायदेमंद है। टॉक्सिक फिल्म ने भी आदित्य धर की इस फिल्म से टकराव से बचने का फैसला किया था। ऐसे मामलों में अहंकार नहीं होना चाहिए। एकता की मां शोभा कपूर भी इस फैसले का पूरा समर्थन करती हैं।'

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी

बता दें कि नई रिलीज डेट 17 अप्रैल पहले सलमान खान की फिल्म मातृभूमि के लिए तय थी, लेकिन उस प्रोजेक्ट के स्थगित होने के बाद यह स्लॉट खाली हो गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का ट्रेलर 30 मार्च को लॉन्च करने का प्लान था, जो अब रद्द कर दिया गया है। नया ट्रेलर अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी किया जाएगा। फिल्म भूत बंगला अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की 14 साल बाद होने वाली री-यूनियन है। दोनों पहले कई हिट कॉमेडी फिल्में दे चुके हैं, जिनमें हेरा फेरी, गरम मसाला, भगाम भाग, भूल भुलैया, दे दना दन और खट्टा मीठा शामिल हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article