बॉलीवुड

SCOOP: संजय लीला भंसाली खुद हैं Love & War पोस्टपोन की वजह!!

Love & War Delayed: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म लव एंड वॉर 2026 में रिलीज होने वाली थी लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार इसको अब अगले साल तक ही रिलीज किया जाएगा। लम्बे समय से शूट हो रही लव एंड वॉर पोस्टपोन होने की वजह खुद संजय लीला भंसाली हैं क्योंकि वो मूवी का कुछ हिस्सा दोबारा शूट कर रहे हैं।

Image

Love and War

Love & War Delayed: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर जब से अनाउंस हुई है, तब से ही लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है। लव एंड वॉर का इंतजार दर्शक इसके अनाउंसमेंट के साथ से ही कर रहे हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि फैंस का ये इंतजार और भी लम्बा चलने वाला है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाली फिल्म लव एंड वॉर के कुछ पोर्शन से खुश नहीं हैं, जिस कारण उन्होंने इसे दोबारा शूट करने का फैसला लिया है। फिल्म लव एंड वॉर से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया है कि संजय लीला भंसाली लव एंड वॉर का कुछ हिस्सा दोबारा शूट करेंगे क्योंकि वो इससे क्रिएटिवली सैटिस्फाई नहीं हैं। (इसे भी पढ़ें: Welcome 4: अक्षय की फिल्म में होगी पुराने किरदारों की वापसी, फिरोज नाडियाडवाला ने कहा- 'एक से ज्यादा विलेन...')

क्यों पोस्टपोन हो रही है लव एंड वॉर

फिल्म से जुड़े सूत्र ने मीडिया को जानकारी दी है कि संजय लीला भंसाली मूवी के कुछ हिस्से की शूटिंग दोबारा करेंगे, जिससे इसके बजट में इजाफा होगा। दोबारा शूटिंग की वजह से फिल्म की रिलीज डेट अनिश्चित काल के लिए आगे बढ़ गई है। रणबीर कपूर कुछ वक्त पहले जब इंस्टाग्राम लाइव पर आए थे तब भी उन्होंने कहा था कि लव एंड वॉर के लिए दर्शकों को थोड़ा लम्बा इंतजार करना होगा। लव एंड वॉर पहले अगस्त 2026 में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ये 2027 तक सिनेमाघरों में कदम रखेगी। (इसे भी पढ़ें: SCOOP: 'भागम भाग 2' की शूटिंग में होगी देरी, वजह बनी अक्षय कुमार की 'गोलमाल 5')

Love and War 1

Love and War 1

रणबीर कपूर ने इस बारे में बात करते हुए बताया था कि लव एंड वॉर और रामायण जैसे प्रोजेक्ट्स बहुत बड़े होते हैं, जिन्हें परफेक्ट बनाने में थोड़ा वक्त लगता है। यही कारण है कि ऐसे प्रोजेक्ट्स की रिलीज कभी-कभी आगे बढ़ जाती है। लव एंड वॉर के मेकर्स ने अब तक रिलीज डेट पोस्टपोन करने की घोषणा नहीं की है लेकिन रणबीर के बयान से माना जा रहा है कि ये मूवी अब 2027 में ही देखने को मिलेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article