Bhagam Bhag 2 Shoot Will Delayed: अक्षय कुमार बॉलीवुड के अकेले ऐसे एक्टर्स हैं, जिनके हाथों में कई प्रोजेक्ट्स हैं। इंडस्ट्री के बड़े-बड़े निर्माता अक्षय कुमार को अपनी फिल्मों में कास्ट कर रहे हैं। कुछ दिनों खबरें आई थी कि अक्षय कुमार को रोहित शेट्टी ने अपनी कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल 5' के लिए फाइनल किया है। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की 'भागम भाग 2' (Bhagam Bhag 2) भी चर्चा में बनी हुई है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'भागम भाग 2' की शूटिंग शुरू होने में अब देरी हो सकती है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार मार्च के लास्ट में 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू कर देंगे। इस मूवी के लिए उन्होंने 18 दिन तय किए हैं। 'गोलमाल 5' की शूटिंग में लग भाग 18 दिनों तक अक्षय कुमार बिजी रहने वाले हैं। वहीं दूसरी ऐसी भी खबरें सामने आई थी कि एकता कपूर और निर्देशक राज शांडिल्य के बीच कानूनी विवाद के चलते 'भागम भाग 2' बीच में अटक गई है। अब रिपोर्ट बता रही हैं कि फिल्म की शूटिंग तय समय पर शुरू होगी। (इसे भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा, मेकर्स ने डील की फाइनल)
पोर्टल से जुड़े सूत्र ने यह बताया है कि 'भागम भाग 2' की शूटिंग अगस्त 2026 तक स्थगित कर दी गई है। एकता कपूर और राज शांडिल्य के बीच कानूनी विवाद के कारण शूटिंग रुक गई थी। यही वजह है कि इस विवाद के चलते अक्षय कुमार की डेट्स भी गड़बड़ा गई थीं। एक बार चीजें क्लियर हो जाए तो मेकर्स दूसरे छमाही में शूटिंग को फिर से निर्धारित कर सकते हैं। 'गोलमाल 5' का निर्देशन रोहित शेट्टी करने जा रहे हैं। इस मूवी में अक्षय कुमार और अजय देवगन की जोड़ी को बड़े परदे पर देखा जाएगा।
