बॉलीवुड

Welcome 4: अक्षय की फिल्म में होगी पुराने किरदारों की वापसी, फिरोज नाडियाडवाला ने कहा- 'एक से ज्यादा विलेन...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 10, 2026, 12:06 PM IST

Firoz Nadiadwala on Welcome 4: एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म वेलकम 4 (Welcome 4) के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला (Firoz Nadiadwala) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इटंरव्यू के दौरान फिरोज नाडियाडवाला फिल्म वेलकम 4 को लेकर अपडेट दिया, इसके अलावा वो फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) को लेकर भी बात करते नजर आए।

Image

Image Source: IMDb

Firoz Nadiadwala on Welcome 4: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम 4 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जो फैंस को अक्षय कुमार की फिल्म के लिए बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच अब फिल्म वेलकम 4 (Welcome 4) के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला (Firoz Nadiadwala) का एक इंटरव्यू सामने आया है। तो चलिए जानते हैं फिरोज नाडियाडवाला ने इस इंटरव्यू के दौरान फिल्म वेलकम 4 को लेकर क्या बोला, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है।

फिरोज नाडियाडवाला ने कही ये बात

एक्टरअक्षय कुमार की फिल्म वेलकम 4 को लेकर फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह फिरोज नाडियाडवाला का इंटरव्यू है, जिसमें वो फिल्म वेलकम 4 को लेकर बात करते हुए दिखाई दिए। प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में बताया कि वेलकम 4 पर काम अभी चल रहा है। उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट अब काफी आगे बढ़ चुकी है और जल्द ही ज्यादा जानकारी शेयर की जाएगी। फिरोज नाडियाडवाला ने ये भी बताया कि फिल्म में बहुत बड़े पैमाने पर म्यूजिक और एक्शन सीन होंगे। म्यूजिक की बात करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म में अलग-अलग देशों के म्यूजिशियन साथ आएंगे। मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, अमेरिका और चीन जैसे कई जगहों के म्यूजिक का मिक्स होगा। कहानी के बारे में फिरोज नाडियाडवाला ने बताया कि फिल्म में लोकप्रिय कैरेक्टर जैसे उदय भाई, मजनू भाई और डॉ. घुंघरू फिर से दिख सकते हैं। साथ ही एक नहीं, बल्कि एक से ज्यादा विलेन भी होंगे। फिरोज नाडियाडवाला ने ये भी कहा कि टीम अभी कास्ट को फाइनल करने में जुटी है। कई सीन ऐसे लिखे जा रहे हैं, जिन्हें खास एक्टर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

वेलकम टू द जंगल क्यों हुई पोस्टपोन?

फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) में बहुत बड़े-बड़े सितारों की टीम है। पिछले कुछ महीनों से खबरें आ रही थीं कि फिल्म की रिलीज टल गई है। इन अफवाहों पर प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने साफ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ये सब सिर्फ अफवाहें हैं और कोई सच्चाई नहीं है। फिरोज ने कहा कि फिल्म अब पूरी हो चुकी है। उन्होंने क्षय कुमार (Akshay Kumar), परेश रावल (Paresh Rawal), अरशद वारसी (Arshad Warsi), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और डायरेक्टर अहमद खान (Ahmed Khan) को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। फिरोज ने फिल्म की शूटिंग के दौरान आई मुश्किलों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि फिल्म में सैकड़ों घोड़ों और आर्मी हेलीकॉप्टरों के सीन हैं। दुबई में एक गाने की शूटिंग के लिए करीब 400 करोड़ रुपये की महंगी कारें इस्तेमाल की गई थीं। इतने बड़े स्केल की वजह से शूटिंग में काफी चुनौतियां आईं, लेकिन पूरी टीम ने मिलकर सब संभाला। फिल्म अब पूरी तरह तैयार है और जल्द ही रिलीज होने वाली है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article