बॉलीवुड

हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच दुश्मनी, 'भाईजान' को करने होंगे बस ये 2 काम

Salman Khan and Lawrence Bishnoi Controversy: सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच दुश्मनी ने सभी की चिंता बढ़ा दी हैं। एक्टर के परिवार से लेकर करोड़ों फैंस भी उनकी टेंशन में हैं। लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच विवाद को खत्म किया जा सकता है, पर इसके लिए एक्टर को गैंगस्टर की ये 2 शर्त माननी पड़ेंगी।

Image

Salman Khan and Lawrence Bishnoi

Salman Khan and Lawrence Bishnoi Controversy: सलमान खान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गई है। सलमान खान को एक के बाद एक जान से मारने की धमरियां मिलती जा रही है। पुलिस के साथ ही सलमान की पर्सनल सिक्योरिटी भी इस मामले को बेहद गंभीर तरीके से ले रही है। सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच दुश्मनी ने सभी की चिंता बढ़ा दी हैं। आज एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मुंबई पुलिस को एक व्हॉट्सऐप मैसेज मिला है, जिसमें कहा गया है कि अगर सलमान खान की अपनी जान सुरक्षित रखनी है तो लॉरेंस बिश्नोई को 5 करोड़ रुपये देने होंगे। यह भी पढ़ें- 'बाबा सिद्दीकी से बुरा होगा Salman Khan का हाल..' भाईजान की फिर मिला धमकी भरा मैसेज, चिंता में पूरा परिवार

इस बीच अब सलमान खान के परिवार से लेकर करोड़ों फैंस भी उनकी टेंशन में हैं। हालांकि लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच दुश्मनी को खत्म किया जा सकता है, पर इसके लिए सलमान खान को गैंगस्टर की ये 2 शर्त माननी पड़ेंगी। यहां इन शर्तों पर नजर डालते हैं।

पहली शर्त

लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने पहले एक वीडियो शेयर कर इस बारे में खुलासा किया था कि काले हिरण के शिकार के मामले में अगर सलमान खान पूरे बिश्नोई समाज से माफी मांग लेते हैं। तो वह उनको माफ कर देंगे फिर सलमान पर कोई हमला नहीं करेंगे। पर इसको लेकर अभी तक सलमान ने कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।

दूसरी शर्त

हाल ही में एक मैसेज मुंबई पुलिस को मिला है। इस मैसेज को भेजने वाले शख्स ने यह दावा किया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है और इस गैंग का हिस्सा है। मैसेज में लिखा कि अगर सलमान खान गैंगस्टर को 5 करोड़ रुपये दे देते हैं तो यह दुश्मनी खत्म हो जाएगा। वरना उनका बाबा बिश्नोई से भी बुरा हाल किया जाएगा।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article