Aamir Khan and Sunny Deol's Lahore 1947: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) के बैनर तले बन रही सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। बीते साल से लगातार इस मूवी की रिलीज में देरी हो रही है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि आमिर खान और 'लाहौर 1947' के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) के बीच पहले से सहमति थी कि 'सितारे जमीन पर' के बाद सनी देओल स्टारर को रिलीज को रिलीज किया जाएगा। क्या अब आमिर खान और राजकुमार संतोषी भारत-पाक विभाजन पर आधारित फिल्म 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) को रिलीज करेंगे?
भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में इस समय दरार पड़ी हुई है। ऐसे में अब आमिर खान ने इस मूवी को रिलीज करने का सही समय नहीं बताया है। प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र बॉलीवुड हंगामा को बताया, 'लाहौर 1947 को रिलीज करने का अभी ठीक समय नहीं है। इस समय पाकिस्तान से जुड़े रेस्टोरेंट और दुकानों के नाम बदलने के लिए कहा जा रहा है। 'लाहौर 1947' को तब तक रिलीज नहीं किया जाएगा, जब तक दोनों देशों के बीच की दुश्मनी कम नहीं हो जाती है।'
'लाहौर 1947' का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह अच्छी खबर नहीं है। इस मूवी में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शिल्पा शेट्टी, अली फजल और शबाना आजमी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।
