बॉलीवुड

Kushi: विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर की टली रिलीज डेट, 2023 में देगी दस्तक

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 11:53 AM IST

Vijay Deverakonda's Kushi Release Date Pushed: 'लाइगर' की असफलता के बाद से ही विजय देवरकोंडा सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में अब अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान पुष्टि करते हुए बताया है कि सामंथा रुथ प्रभु के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म 'कुशी' की रिलीज को अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है।

Image

Kushi

Vijay Deverakonda's Kushi Release Date Pushed: विजय देवरकोंडा तेलुगु फिल्म इदुस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर्स में से एक हैं। 'लाइगर' की असफलता के बाद अभिनेता ने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम करना शुरू कर दिया है। विजय देवरकोंडा आने वाले दिनों में साउथ की खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ फिल्म 'कुशी' में दिखाई देंगे। इस लव-स्टोरी में दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं। ये फिल्म इसी साल दिसंबर में दस्तक देने वाली थी। हालांकि अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया है।

न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने 'कुशी' की रिलीज डेट बदलने की खबरों की पुष्टि की है। अब ये फिल्म अगले साल के शुरुआती महीनों में रिलीज होगी। इस बार में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, 'हम सभी ने फिल्म की शूटिंग 60% प्रतिशत तक पूरी कर ली है। हम सोच रहे थे कि फिल्म को दिसंबर में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में अब कई कारणों की वजह से इसकी रिलीज डेट को आगले साल तक लिए टाल दिया गया है। हम सोच रहे हैं कि फिल्म फरवरी में रिलीज किया जाए।'

सामंथा रुथ प्रभु के बारे में बात करते हुए विजय देवरकोंडा ने बताया कि वो कॉलेज के समय से अदाकारा से प्यार करते हैं। वो बड़े पर सामंथा को देखने के लिए उनकी फिल्में देखा करते थे। हालांकि अब 'कुशी' में सामंथा के साथ काम करना विजय के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। विजय और सामंथा की 'कुशी' एक लव स्टोरी होगी। फिल्म को शिव निर्वाना ने डायरेक्ट किया है। विजय और सामंथा के अलावा फिल्म में जयराम, सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा, वेनेला किशोर, लक्ष्मी, रोहिणी, अली और राहुल रामकृष्ण जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article