बॉलीवुड

'रामायण' में भगवान इंद्र का किरदार निभाने पर Kunal Kapoor ने किया रिएक्ट, बोले 'जनता देखकर दंग...'

Kunal Kapoor on Ramayana Part 1: बीते काफी लंबे से ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' में कुणाल कपूर को भगवान इंद्र के रोल में देखा जाएगा। इन अफवाहों पर कुणाल कपूर ने रिएक्शन दिया है।

Image

Kunal Kapoor Play Lord Indra in Ramayana Part 1

Kunal Kapoor on Ramayana Part 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर कुणाल कपूर को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ज्वेल थीफ' में देखा गया। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया। 'ज्वेल थीफ' का हिस्सा रहने के बाद कुणाल कपूर (Kunal Kapoor) ने अब अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'रामायण पार्ट 1' (Ramayana Part 1) को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि कुणाल कपूर इस मूवी में भगवान इंद्र का किरदार निभाते नजर आएंगे। अब इन अफवाहों पर पक्की मुहर लगाते हुए कुणाल कपूर ने बड़ा रिएक्शन दिया है।

न्यूज18 के साथ बात करते हुए कुणाल कपूर ने 'रामायण पार्ट 1' का हिस्सा होने पर कहा, 'यह कल्चर के इतिहास के लिए बहुत ही अहम फिल्म है। यह अहम इसलिए भी हैं क्योंकि फिल्म को बनाने के लिए ऐसे निर्माता और लोग मौजूद हैं, जो इसे बड़े स्केल तक ले जा सकते हैं। यह फिल्म उस स्केल पर बनाई जा रही है, जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की होगी।' इस मूवी में भगवान इंद्र का किरदार निभा पर कुणाल कपूर ने दिया रिएक्शन।

कुणाल कपूर ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस भूमिका को देखकर सरप्राइज हो जाएंगे।' बता दें 'रामायण' में कुणाल कपूर की भिड़ंत साउथ सुपरस्टार यश से होगी, जो लंकापति रावण के रोल में दिखाई देंगे। दोनों के बीच एक धांसू एक्शन सीन शूट किया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम और देवी सीता के रोल में साई पल्लवी को देखा जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट अगले साल दिवाली के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में हनुमान के रोल में सनी देओल को देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article