बॉलीवुड

KRK का दावा Kartik Aaryan को फ्लॉप कराना चाहते हैं कुछ लोग, देखें ट्वीट

KRK tweets on Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर कमाल आर खान ने ट्वीट किया है कि कुछ लोग उन्हें फ्लॉप कराना चाहते हैं। जिस कारण वो कार्तिक आर्यन के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। केआरके ने कहा है कि यह लड़ाई लम्बी चलने वाली है, जिसके विजेता को देखना दिलचस्प रहेगा।

Image

KRK का दावा Kartik Aaryan को फ्लॉप कराना चाहते हैं कुछ लोग, देखें ट्वीट

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए तैयार है कार्तिक आर्यन की शहजादा
  • केआरके का दावा, कुछ लोग शहजादा को फ्लॉप कराना चाहते हैं
  • कार्तिक आर्यन को बड़े स्टार्स मान रहे हैं खुद के लिए खतरा

KRK tweets on Kartik Aaryan: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कमाल आर खान पिछले कुछ दिनों से लगातार कार्तिक आर्यन को लेकर ट्वीट कर रहे हैं और लोगों को बता रहे हैं कि एक्टर के खिलाफ इंडस्ट्री के कुछ लोग साजिश कर रहे हैं ताकि वो फ्लॉप हो जाएं। फिल्म भूल भुलैया 2 से कार्तिक आर्यन बड़े स्टार बन गए हैं, जो बात कुछ लोग हजम नहीं कर पा रहे हैं। कमाल आर खान ने आज भी सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन को लेकर दो ट्वीट किए हैं, जिनमें उन्होंने इशारा दिया है कि एक्टर के दुश्मन उनकी फिल्म शहजादा फ्लॉप कराना चाहते हैं ताकि वो सफल एक्टर के रूप में न दिख पाएं।

कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'कार्तिक आर्यन का करियर 2 भागों में डिवाइड किया जा सकता है। पहला भूल भुलैया 2 से पहले का करियर, जब वो किसी के लिए खतरा नहीं थे। दूसरा भूल भुलैया 2 के बाद का करियर, जब वो कई लोगों के लिए खतरा हैं। और इन दुश्मनों से पार पाना इतना आसान भी नहीं है। देखते हैं कि यह लड़ाई कितनी आगे जाती है और कौन जीतता है।'

कमाल आर खान ने अपने दूसरे ट्वीट में खुद का उदाहरण देते हुए लिखा है, 'मैं देशद्रोही 2 बनाना चाहता था। राज बब्बर साहब ने मेरी स्क्रिप्ट पढ़ी तो उन्होंने मुझसे कहा कि मैं ये स्क्रिप्ट न बनाऊं। उन्होंने कहा कि तुमने देशद्रोही तब बनाई जब कोई तुम्हें जानता नहीं था। लेकिन अब तुम देशद्रोही नहीं बना सकते हो क्योंकि हर कोई तुम्हें जानता है। यही स्थिति आज कार्तिक आर्यन के साथ है।'

कमाल आर खान ने अपने एक ट्वीट में कुछ बड़े बैनर्स के नाम भी लिए हैं, जिनको लेकर उन्होंने दावा किया है कि ये सभी कार्तिक आर्यन के खिलाफ हैं। ऐसे में कार्तिक की शहजादा की बम्पर ओपनिंग नामुमकिन लग रही है। इन बड़े बैनर्स ने अभी तक केआरके के इन ट्वीट्स पर रिएक्ट नहीं किया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article