बॉलीवुड

Adipurush Trailer Launch: जमीन पर बैठी दिखी Kriti Sanon, ट्रोल्स बोले 'क्या ड्रामा है...'

Adipurush Trailer Launch: बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनॉन (Kriti Sanon) एक बार फिर से लोगों के निशाने पर आ गई हैं। बीते दिन कृति अपनी नई फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए पहुंची थीं, जहां वो जमीन पर बैठ गईं। कृति सेनन को लोग इसी कारण ट्रोल कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो ड्रामेबाज हैं।

Image

Adipurush Trailer Launch

Adipurush Trailer Launch: बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनॉन ने बीते दिन अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर दर्शकों के सामने पेश किया, जिसमें उनके साथ प्रभास जैसे सुपरस्टार और सनी सिंह जैसे मंझे हुए कलाकार दिखाई दे रहे हैं। फिल्म आदिपुरुष के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर कृति सेनॉन जमीन पर भी बैठी दिखाई दीं। कृति सेनन की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं और उनके फैंस उन्हें जमीन से जुड़ी हुई अदाकारा बुला रहे हैं। कृति सेनन के फैंस का कहना है कि अदाकारा कृति सेनॉन आम लोगों की तरह ही पेश आती हैं, जो उनकी सबसे बड़ी खूबी है। वो इतनी बड़ी अदाकारा होने के बाद भी फालतू के नखरे नहीं दिखाती हैं।

हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो अदाकारा कृति सेनॉन को इस कारण ट्रोल भी कर रहे हैं। ऐसे लोगों का कहना है कि कृति सेनॉन लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए जमीन पर बैठी थीं, वरना ऐसा हो सकता है कि उनके लिए सीट की व्यवस्था न हो? एक ट्रोल ने कृति सेनन की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'ये क्या ड्रामेबाजी है। लोगों का ध्यान खींचने का इससे अच्छा तरीका नहीं मिला है।' तो वहीं दूसरे ट्रोल ने लिखा है, 'ये क्या कर रही है... क्या प्रोडक्शन वालों को पता नहीं है कि उनकी हीरोइन जमीन पर बैठी है?'

बता दें प्रभास स्टारर आदिपुरुष में कृति सेनॉन मां सीता का किरदार निभाती दिखाई देंगी। आदिपुरुष कृति सेनॉन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है, जो लगभग 700 करोड़ के बजट में बनी है। मेकर्स आदिपुरुष को बहुत बड़े स्तर पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं ताकि इसकी लागत एक हफ्ते में ही वसूली जा सके।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article