Kriti Sanon and Prabhas: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और सुपरस्टार प्रभास के बीच रिलेशनशिप की खबरें बीते कुछ दिनों से हवा की तरह फैल रही हैं। दरअसल भेड़िया एक्टर वरुण धवन ने एक रिएलिटी शो में इस बात की ओर इशारा किया था कि कृति एक्टर प्रभास को दिल दे चुकी हैं। शो में किए इस खुलासे के बाद से ही फैंस कृति और प्रभास के रिलेशनशिप में होने की बात कर रहे हैं। इस बीच अब आखिरकार एक्ट्रेस ने एक बयान जारी कर, प्रभास के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों को सिरे से नकार दिया है। कृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते फैंस को इस बारे में बताया है।
‘ये ना तो प्यार है और ना ही PR’
कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘ये ना तो कोई प्यार है और ना ही PR, हमारा भेड़िया (वरुण धवन) उस दिन कुछ ज्यादा ही वाइल्ड हो गया था, और उसके मजाक के बाद तो चारो तरफ ये बात हवा की तरफ फैल गई है। इससे पहले की कोई पोर्टल मेरी शादी की डेट अनाउंस करे मैं साफ कर देती हूं कि ये रिलेशनशिप की अफवाह बिल्कुल गलत हैं, इनका कोई आधार नहीं है।’ अपनी इस इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कृति ने साफ कर दिया है कि वह प्रभास के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं।

Kriti sanon Instagram Story (Pic: Instagram)
वरुण धवन ने कही थी ये बात
कलर्स के रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 के फिनाले में वरुण धवन ने कहा था , ‘कृति का नाम किसी के दिल में हैं, वो आदमी इस समय मुंबई में नहीं है बल्कि साउथ में दीपिका के साथ एक्टिंग कर रहा है।’ वरुण जिस एक्टर की ओर इशारा कर रहे थे वह प्रभास ही थे। क्योंकि वह, दीपिका के साथ फिलहाल फिल्म K की शूटिंग कर रहे हैं।
बता दें कि कृति सेनन और प्रभास फिल्म आदिपुरुष में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है वहीं फिल्म पहले जनवरी 2023 में रिलीज होनी थी, लेकिन अब फिल्म को जून 2023 में रिलीज किया जाना है।
