बॉलीवुड

'HJTIHH' का ट्रेलर देख कृति सेनॉन ने की तारीफ, डेविड धवन के लिए कही ये बात

Kriti Sanon Praise Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer: वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के ट्रेलर को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। कृति सेनॉन ने भी इस ट्रेलर की जमकर तारीफ की है।

Image

'है जवानी तो इश्क होना है' के ट्रेलर की कृति सेनॉन की तारीफ (Pic Credit: Instagram)

Kriti Sanon Praise Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। इस मूवी के ट्रेलर को दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। इतना ही नहीं कई लोगों ने डेविड धवन के निर्देशन की भी जमकर तारीफ की। ऐसे में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस कृति सेनॉन ने भी वरुण धवन स्टारर के ट्रेलर को देखकर तरिफों के पुल बांधे हैं। कृति सेनॉन (Kriti Sanon) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म के ट्रेलर से ली गई वरुण धवन की फोटो भी शेयर की है। (इसे भी पढ़ें: एक गलती ले डूबी थी Govinda का करियर...इस एक्टर ने उठाया फायदा और बन गया बॉलीवुड का सुपरस्टार)

कृति नॉन को पसंद आया 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर

कृति सेनॉन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, 'डेविड सर इस जॉनर के बादशाह हैं और अब वरुण धवन तुम भी छा गए हो और वो भी क्या खूब! दोस्तों, यह तो एक जबरदस्त मजेदार सफर लग रहा है!! इस मूवी के लिए पूरी कास्ट और क्रू को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं!!' कृति सेनॉन के अलावा वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) के ट्रेलर की जान्हवी कपूर और करण जौहर सहित कई सेलेब्स ने भी तारीफ की है। (इसे भी पढ़ें: Ravi Kishan ने आमिर खान की '3 इडियट्स'-'दंगल' से की Ram Charan स्टारर Peddi की तुलना, कही ये बात)

Kriti Sanon Post for Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer

Kriti Sanon Post for Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer

डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन को पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर को ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा जाएगा। इस मूवी में राकेश बेदी, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, राजेश कुमार और अली असगर सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई देंगे। टेलर लॉन्च पर डेविड धवन ने बताया था कि यह उनके निर्देशन में बनने वाली 46वीं फिल्म है। यह दर्शकों के लिए कॉमेडी का डबल डोज होने वाली है।

'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी कृति सेनॉन

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनॉन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी में कृति सेनॉन को एक बार फिर शाहिद कपूर के साथ ऑनस्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। फिल्म में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में मौजूद हैं। इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article