Ravi Kishan compares Peddi to 3 Idiots-Dangal: बीते शनिवार को साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) स्टारर 'पेड्डी' (Peddi) के मेकर्स ने उनकी फिल्म का नया गाना 'Hellallallo' लॉन्च किया। इस मूवी में राम चरण के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) भी अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में रवि किशन ने राम चरण और डायरेक्टर बुची बाबू सना की जमकर तारीफ की। इतना ही नहीं रवि किशन ने राम चरण की 'पेड्डी' की तुलना बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों '3 इडियट्स' और 'दंगल' से कर डाली। रवि किशन ने भविष्यवाणी करते हुए यहां तक कह दिया कि राम चरण को 'पेड्डी' मूवी के लिए नेशनल अवार्ड जरूर मिलेगा। (इसे भी पढ़ें: कैसे सड़ गई थी Amitabh Bachchan की बड़ी आंत?)
रवि किशन ने '3 इडियट्स' और 'दंगल' से कर डाली 'पेड्डी' की तुलना
रवि किशन ने कहा कि 'पेड्डी' एक ऐसी फिल्म है जो इस देश के युवाओं के अंदर एक उम्मीद पैदा करती है। उन्होंने कहा, 'ये आपको 3 इडियट्स की भी याद दिलाएगी, दंगल की भी याद दिलाएगी। लेकिन 'पेड्डी' एक ऐसी कहानी है, जिसमें भारत का हर युवा अपनी जिंदगी को ढूंढेगा।' उन्होंने आगे कहा, 'जो उम्मीद छोड़ चुका है, जिसको लगता है यार मैं क्या करूं लाइफ में। मैं कुछ नहीं नहीं कर सकता हूं। यार, मैं हार गया। इस बार मैं हार गया। वहां पे 'पेड्डी' आपको उम्मीद देगी। 'पेड्डी' भारत की उम्मीद बनेगा। 'पेड्डी' युवाओं की उम्मीद बनेगा। ये वो फिल्म है, ये वो कहानी है।' (इसे भी पढ़ें: एक गलती ले डूबी थी Govinda का करियर...इस एक्टर ने उठाया फायदा और बन गया बॉलीवुड का सुपरस्टार)
रवि किशन ने की भविष्यवाणी 'पेड्डी' के लिए राम चरण को मिलेगा नेशनल अवॉर्ड
रवि किशन ने राम चरण स्टारर 'पेड्डी' की तारीफों के पुल बांधते हुए यहां तक कह दिया कि उन्हें नेशनल अवॉर्ड जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा, 'राम चरण सर को मैंने देखा है उन्होंने क्या परफॉर्मेंस दी है। आप मेरे निर्माता हो। मैंने उनके द्वारा निर्मित मूवी में काम किया था। उनके पिता मेगास्टार चिरंजीवी सर हैं। पावरस्टार पवन कल्याण सर मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' बनाई थी। लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं, राम चरण सर, यह कुछ और ही है। नेशनल अवॉर्ड्स, सारे अवॉर्ड्स—मुझे वे सभी अवॉर्ड्स आते हुए दिख रहे हैं।'
