बॉलीवुड

एक गलती ले डूबी थी Govinda का करियर...इस एक्टर ने उठाया फायदा और बन गया बॉलीवुड का सुपरस्टार

90 के दशक में एक्टर गोविंदा ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर कई सालों तक इंडस्ट्री पर राज किया था। उन्होंने अपने करियर में एक ऐसी गलती की, जो उनके करियर को ले डूबी। आइए जानते हैं क्या थी वो गलती...

Image

इस गलती के कारण बर्बाद हुआ गोविंदा का करियर (Pic Credit: Instagram)

बॉलीवुड में हर साल कई स्टार्स डेब्यू कर लाखों दर्शकों के दिलों पर राज करने में कामयाब रहते हैं। कई ऐसे भी हैं, जो कुछ सालों में ही इस लाइमलाइट से धीरे-धीरे गायब होना शुरू हो जाते हैं। गोविंदा भी उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं, जिनके स्टारडम समय के साथ फीका पड़ता चला गया। 80 के दशक के आखिर और 90s की शुरुआत में गोविंदा ने बहुत कम सालों में वो शोहरत हासिल कर ली थी, जिसे पाने में कई एक्टर्स की पूरी जिंदगी निकल जाती है। गोविंदा अपने समय एक सबसे ज्यादा फीस लेने वाले बॉलीवुड एक्टर्स में से एक थे। अपने फ्री स्टाइल डांस और एक्टिंग से लाखों दर्शकों को प्रभावित करने वाले गोविंदा ने आखिर ऐसी क्या गलती की, जो उनके करियर को ले डूबी। तो चलिए जानते हैं इस बारे...

कुछ ही सालों में दे डाली थीं कई ब्लॉकबस्टर फिल्में...

साल 1963 में एक्टर अरुण कुमार आहूजा और एक्ट्रेस निर्मला देवी के घर जन्मे गोविंदा के अंदर बचपन से एक्टिंग करने की रूचि थी। फैन्स उन्हें आज भी 'ची ची' कहकर बुलाते हैं। अपने अब तक के करियर में गोविंदा ने 165 से अधिक फिल्मों में काम किया है। गोविंदा को 'हीरो नंबर 1', 'कुली नंबर 1', 'दुल्हे राजा', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'शोला और शबनम', 'हसीना मान जाएगी', 'साजन चले ससुराल', 'पार्टनर' और 'भागम भाग' जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में देने के लिए याद किया जाता है। (यह भी पढ़ें: Chand Mera Dil Box office Day 1: जबरदस्त ओपनिंग लेगी लक्ष्य-अनन्या की फिल्म, देखें आंकड़े)

Govinda

Govinda

डेविड धवन ने बनाया था गोविंदा को 'हीरो नंबर 1'

गोविंदा ने अपने करियार में ज्यादातर कॉमेडी जॉनर की फिल्में की थी। उनके फिल्मों में कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग बोलने का स्टाइल फैन्स को खूब पसंद आता था। 90s के दौर पर करिश्मा कपूर संग गोविंदा की ऑनस्क्रीन जोड़ी खूब पसंद की गई थी। दिलचस्प बात यह है कि गोविंदा को बॉलीवुड का नंबर 1 हीरो बनाने के पीछे डेविड धवन का हाथ था। डेविड धवन की ज्यादातर फिल्मों में गोविंदा ने लीड रोल प्ले किया था। हालांकि जब गोविंदा अपने करियर के शिखर पर थे तभी उन्हें डेविड धवन की एक और आइकॉनिक फिल्म 'बीवी नंबर 1' का ऑफर हुई थी।

Govinda-David Dhawan

Govinda-David Dhawan

रिजेक्ट कर दी थी डेविड धवन की ब्लॉकबस्टर फिल्म

साल 1999 में डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'बीवी नंबर 1' सबसे पहले गोविंदा को ऑफर हुई थी। कहा जाता है कि डेविड धवन ने यह फिल्म गोविंदा के लिए ही लिखी थी लेकिन गोविंदा ने इसे ठुकरा दिया था। गोविंदा के साथ इस मूवी में दो हीरोइन करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन को कास्ट किया गया था। गोविंदा ने यह मूवी इसलिए ठुकरा दी थी क्योंकि वो सुष्मिता सेन के साथ काम करना नहीं चाहते थे। 'बीवी नंबर 1' को ठुकरा गोविंदा के करियर के लिए सही साबित नहीं हुआ। (इसे भी पढ़ें: संजय-अजय सहित इन सेलेब्स के लिए भी धक-धक करता था माधुरी दीक्षित का दिल, सबको छोड़ रचाई डॉक्टर से शादी)

Sushmita Sen

Sushmita Sen

एक गलती की वजह से डूबने लगा था गोविंदा का करियर

गोविंदा को यह मालूम नहीं था कि डेविड धवन की 'बीवी नंबर 1' को ना कहना उनके करियर की सबसे बड़ी गलती साबित होगी। डेविड धवन ने जिस किरदार को गोविंदा के लिए लिखा था वो बाद में किसी और अभिनेता की झोली में आ गया। यह मूवी रिलीज होने के बाद बाद ब्लॉकबस्टर साबित हुई तो गोविंदा यह सब देखकर हाथ मलते रह गए। इतना ही नहीं 'बीवी नंबर 1' को ना कहने के बाद गोविंदा और डेविड धवन के रिश्ते में भी खटास आने लगी थी। धीरे-धीरे अभिनेता को फिल्में मिलना बंद होने लगीं और उनका करियर ढलने लगा। काफी उतार-चढ़ाव झेलते हुए गोविंदा की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर पिटने लगी थीं। यही वजह थी कि गोविंदा के करियर में गिरावट आने लगी।

Biwi No 1

Biwi No 1

लग गई थी इस एक्टर की लॉटरी

जब गोविंदा के 'बीवी नंबर 1' को रिजेक्ट किया तो डेविड धवन काफी निराश थे। उन्होंने इस मूवी के लिए दूसरे एक्टर की तलाश शुरू कर दी थी। जो रोल शुरू में डायरेक्टर ने गोविंदा के लिए लिखा गया था, वह बाद में सलमान खान को मिल गया। खास बात यह है कि लगभग 12 करोड़ रुपये की लागात में बनी 'बीवी नंबर 1' ने रिलीज होने के बाद 41.6 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की थी। एक तरफ गोविंदा का करियर ढलने लगा था। वहीं दूसरी ओर इस मूवी से सलमान खान के करियर को एक नई उचाई मिली थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article